Bandar Ka Video: छत पर सोते शख्स से चिपक कर सो गया बंदर, नींद खुली तो हिल ही गया बेचारा | देखें वीडियो

Bandar Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि शख्स रात में अपनी छत पर सोते हुए नजर आता है. अचानक उसकी नींद खुलती है तो वह देखता है कि एक बंदर उसके सीने पर आराम से सो रहा है.

Published date india.com Published: April 10, 2026 8:54 AM IST
Bandar Ka Video

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसने हैरान करने के साथ-साथ सबके दिलों को भी छू लिया. वीडियो बंदर से जुड़ा है. इसमें एक शख्स रात के समय अपनी छत पर आराम से सोता हुआ नजर आता है. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा होता है, लेकिन अचानक उसकी नींद खुलती है और वह जो देखता है हैरान रह जाता है. उसके सीने पर एक बंदर आराम से लेटा हुआ होता है और गहरी नींद में सो रहा होता है. यह दृश्य इतना अलग और अनोखा है कि कोई भी चकित रह जाए.

शख्स से लिपटकर सो गया बंदर

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जब शख्स की नजर बंदर पर पड़ती है, तो वह घबरा जाता है. लेकिन घबराहट के बावजूद वह समझदारी दिखाता है. वह इस पूरे पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगता है. वीडियो में वह धीरे-धीरे बोलते हुए कहता है, “जल्दी से रेस्क्यू टीम को भेजो, ये बंदर कहीं से आ गया है और मेरे सीने पर आकर सो गया है कहीं मुझे काट ना ले.” उसकी आवाज में डर साफ झलकता है, लेकिन वह शांत रहने की कोशिश करता है.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

शख्स ने बनाया वीडियो

इस वीडियो में आगे देख सकते हैं कि शख्स मजाकिया अंदाज में यह भी कहता है, “भाई, जिसका भी बंदर है, इसे ले जाओ.” उसकी यह बात सुनकर लोग हंस भी रहे हैं और उसकी हालत को समझ भी रहे हैं. इस अनोखे पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. कई लोग इसे इंसान और जानवर के बीच विश्वास और सहजता का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार घटना के रूप में देख रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इसे dailyuttamhindu नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.