Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो चर्चा का विषय बनते रहते हैं. कभी शेर और शेरनी की लड़ाई तो कभी बंदरों की शरारतें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. फिलहाल ऐसा ही एक बेहद मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पेड़ पर बंदर और एक शेरनी दिखाई दे रहे हैं. देखने में ऐसा लगता है मानो दोनों के बीच कोई अजीब-सी भिड़ंत हो रही हो. आमतौर पर लोग शेरनी की ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन इस वीडियो में कहानी बिल्कुल उलट दिखती है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है.
बंदर ने की पिटाई
वीडियो में दिखता है कि पेड़ की ऊंचाई पर एक बंदर आराम से बैठा हुआ है और उसके हाथ में एक तवा भी है. जैसे ही शेरनी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करती है, बंदर तुरंत उस पर हमला बोल देता है. वह तवे से शेरनी को कई बार जोर-जोर से मारता है. शेरनी भी लगातार कोशिश करती है कि किसी तरह बंदर तक पहुंच जाए. यह दृश्य इतना अजीब और मजेदार लगता है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं पाते. कुछ ही पलों में ऐसा दिखता है कि बंदर की मार से तंग आकर शेरनी पेड़ से नीचे उतर जाती है.
हालांकि वीडियो पहली नजर में बिल्कुल वास्तविक लगता है, लेकिन साफ कर दिया गया है कि यह पूरी तरह एआई द्वारा बनाया गया है. आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे वीडियो बनाना आसान हो गया है, जिनमें जानवरों के असली जैसा व्यवहार दिखाया जाता है. इसी वजह से यह वीडियो भी लोगों को असली लगता है और तेजी से वायरल हो गया. दर्शक इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ हैरानी जता रहे हैं कि एआई तकनीक कितनी आगे बढ़ गई है. इसे viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.