Bandar Ko CPR: शख्स ने सीपीआर देकर यूं बचाई बंदर की जान, लोग बोले- क्या चमत्कार है...देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर को सीपीआर देता दिख रहा है. थोड़ी देर बाद बंदर बिल्कुल ठीक हो जाता है और वहां से चला जाता है.

Published date india.com Updated: December 14, 2021 2:58 PM IST
Bandar Ko CPR
शख्स ने बचाई बंदर की जान

Bandar Ko CPR: आमतौर पर देखा जाता है कि जब कोई व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर जाए और उसकी सांस रूक जाए तो उसे तत्कार सीपीआर (CPR) दिया जाता है. लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स (Man Giving CPR To Monkey) बंदर को सीपीआर देता दिख रहा है. थोड़ी देर बाद बंदर बिल्कुल ठीक हो जाता है और वहां से चला जाता है. वीडियो को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब चर्चाओं में है. वीडियो को देख लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सीपीआर देकर बचाई बंदर की जान
वुम्पला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर बेहोशी (Monkey Video) की हालत में है तभी शख्स की नजर उस पर पड़ती है और वो उसे मुंह से सांस यानी सीपीआर (CPR) देने लगता है और बंदर को वापस स्वस्थ कर देता है. बता दें कि सीपीआर एक ऐसी प्रक्रिया है जो, सीने के संकुचन को अकसर कृतिम वेंटिलेशन से जोड़ देती और मस्तीक की मांसपेशी में रक्त का संचार कर देती है. सीपीआर को दो तरीकों से दिया जाता है. एक मानवीय रूप से और दूसरा चिकित्सा उपकरणों से सीपीआर दिया जाता है. वीडियो में शख्स ने पहले तरीके से बंदर को सीपीआर दिया है.

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

लोगों ने बताया चमत्कार
शख्स के वीडियो को शेयर कर वुम्पला ने कैप्शन में लिखा है: “क्या चमत्कार है. बंदर (Monkey CPR Video) को इमरजेंसी सीपीआर देने वाले शख्स का ये वीडियो वायरल हो गया है. वे कहते हैं ना…ऐसी दुनिया में जहां आप कुछ भी हो सकते हैं, दयालु बनें.” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.