Viral Video: सोशल मीडिया में कथित तौर पर नशे में धुत एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की बीच सड़क पर जमकर हंगामा करती हुई नजर आ रही है. बताया जाता है कि वीडियो पुणे का है और घटना तीन अगस्त रात ग्यारह बजे के करीब की है. वायरल हो रहे करीब 15 सेकंड के वीडियो में लड़की बीच सड़क पर योग की अलग-अलग मुद्राएं करती हुई नजर आती है. लड़की कभी नागिन डांस करने लगती है.
लड़की इस बीच कभी किसी वाहन को रोकती है तो कभी किसी वाहन के सामने आकर लेट जाती है. स्वारगेट पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के मुताबिक वीडियो तिलक रोड के हीराबाग चौक का है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बालासाहेब कोपनर ने बताया कि सूचना के मुताबिक लड़की खड़क इलाके से हीराबाग आई थी. वीडियो में वो कुछ समय के लिए सड़क पर लेटी हुई दिखाई दे रही है. सूचना के बाद हमारी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक वो वहां भाग चुकी थी.
इन लड़कियों को ये हो क्या रहा है कोई भी कही भी फेमस होने के लिए कुछ भी कर रही है , लखनऊ के बाद अब पुणे #punegirl pic.twitter.com/1sPvJA0YQk
— Sarcastic Memer (@Rudraa_Pathak) August 4, 2021
इस बीच पुणे सिटी के अन्य सीनियर ऑफिसर ने कहा कि पुलिस लड़की की खोजबीन में जुटी है. हालांकि वीडियो से पता चलता है कि लड़की नशे में थी. संभवत: उसने शराब पी रखी थी. हम पक्के तौर पर ऐसा नहीं कह सकते हैं, क्योंकि कोई मेडिकल टेस्ट नहीं किया गया था.
A drunk girl in Pune sitting in the middle of the road 😱
Video from @IndiaToday pic.twitter.com/7DTiIV9JEs— Varun Bahl🇮🇳 (@bahl65) August 4, 2021
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मगर इसमें कोई शक नहीं है कि उसका आचरण लापरवाह था. उसका पता लगाने के बाद हम पूरे मामले को उसके पक्ष से जानने की कोशिश करेंगे. इसके बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.