गजब! एलन मस्क और जुकरबर्ग को बना दिया रोबोट डॉग, Viral Video देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Beeple की Art Basel Miami exhibit में एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग और जेफ बेजोस को रोबोट डॉग के रूप में दिखाया गया. इस अनोखी AI-रोबोटिक्स कला ने दुनिया भर में चर्चा बटोरी, इससे जुड़ा वीडियो खबर में देखें.

Published date india.com Published: December 4, 2025 9:36 PM IST
गजब! एलन मस्क और जुकरबर्ग को बना दिया रोबोट डॉग,  Viral Video देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

मशहूर डिजिटल आर्टिस्ट माइक विंकेलमन, जिन्हें दुनिया Beeple के नाम से जानती है. उन्होंने इस बार कुछ बनाया, जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं. उनकी नई एग्जिबिट Regular Animals में दुनिया के अरबपति टेक लीडर्स – मार्क जकरबर्ग, एलन मस्क और जेफ बेजोस को रोबोट डॉग के रूप में दिखाया. यह डॉग चलते-फिरते, फोटो लेते और यहां तक कि NFTs की तरह प्रिंट आउट निकालते नजर आते हैं.

इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इन रोबोट डॉग्स के चेहरे इतने हाइपर-रियलिस्टिक थे कि देखने वालों को पल भर के लिए लगा जैसे ये सचमुच किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से निकलकर आए हों.

Beeple ने मस्क और जुकरबर्ग पर कसा तंज

इस आर्टवर्क का असली मैसेज खुद Beeple ने साफ किया. उनका कहना है कि पहले जमाने में दुनिया को समझने और महसूस करने का जरिया कलाकार हुआ करते थे – पिकासो, वॉरहॉल, और अनगिनत महान नाम. लेकिन आज यह काम टेक अरबपतियों ने संभाल लिया है, खासकर मार्क जकरबर्ग और एलन मस्क जैसे लोग. Beeple के अनुसार, इन एल्गोरिद्म का कंट्रोल इतना बड़ा हो चुका है कि आम लोग अनजाने में दुनिया को उन्हीं की आंखों से देखने लगे हैं. इसीलिए प्रदर्शनी में पिकासो और एंडी वॉरहॉल को भी रोबोट डॉग बनाया गया – यह दिखाने के लिए कि आज के समय में असली विजुअल पावर किसके पास है.

दुनिया के कैसे काम आ रहा है रोबोट डॉग?

एग्जिबिट में शामिल जेफ बेजोस का रोबोट डॉग बाकी की तरह प्रिंट आउट तो नहीं निकालता था. लेकिन Beeple का कहना है कि बेजोस को शामिल करना जरूरी था, क्योंकि वह भी उन लोगों में से एक हैं जो हमारी देखने-समझने की दुनिया को अपने बिजनेस और टेक्नोलॉजी के जरिए आकार देते हैं. चाहे अमेजन हो, क्लाउड टेक्नोलॉजी हो या AI – बेजोस की कंपनियों का असर हमारी रोजमर्रा की दुनिया पर बहुत गहरा है. इसलिए Beeple इस बात को साफ करना चाहते थे कि दुनिया को देखने का नया चश्मा सिर्फ सोशल मीडिया या एल्गोरिद्म तक सीमित नहीं है बल्कि टेक्नोलॉजी, ई-कॉमर्स और AI सिस्टम भी इसमें बराबर की भूमिका निभा रहे हैं.

100,000 डॉलर में बिकते रोबोट डॉग

Beeple ने आगे कहा कि लोग अब तेजी से दुनिया को AI और रोबोटिक्स के नजरिए से देख रहे हैं और आने वाले समय में यह बदलाव और तेज होगा. एग्जिबिट में इस्तेमाल हुए सभी हाइपर-रियलिस्टिक मास्क मशहूर मास्क-मेकर लैंडन मेयर ने बनाए थे, जो इतने जीवंत लगे कि दर्शक उन्हें देखकर सिहर गए. इतना ही नहीं, Beeple के ये सभी रोबोट डॉग्स प्राइवेट कलेक्टर्स ने खरीद लिए एक-एक की कीमत लगभग 100,000 डॉलर. Beeple का उद्देश्य मनोरंजन नहीं था, बल्कि यह बताना था कि टेक्नोलॉजी, AI और शक्तिशाली एल्गोरिद्म आज हमारी सोच और दृष्टिकोण को किस हद तक बदल रहे हैं. उनकी यह प्रस्तुति एक कलात्मक चेतावनी थी कि हम धीरे-धीरे वास्तविक दुनिया कम, एल्गोरिद्म की दुनिया ज्यादा देखने लगे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.