Bhalu Ka Video: पार्क में लेटी हुई थी लड़की तभी आ धमका भालू, फिर जो हुआ चमत्कार ही कहेंगे- देखें वीडियो

Bhalu Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि पार्क में सो रही लड़की के पास अचानक भालू आ जाता है. आगे जो हुआ यकीन करने लायक नहीं है.

Published date india.com Published: January 7, 2023 10:38 AM IST
Bhalu Ka Video

Bhalu Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी हैरान कर देने वाली है. यहां कब क्या नजर आ जाए इसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है. कभी डांस और कॉमेडी के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अचरज में डाल देने वाले वीडियो भी सुर्खियां बटोर लेते हैं. अभी फिर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो एक लड़की और भालू से जुड़ा हुआ है. इसमें देख सकेंगे कि पार्क में कहीं लड़की लेटकर थकान मिटा रही है मगर अगले ही सेकेंड वहां एक भालू आ जाता है. फ्रेम में जो आगे दिखा वो कमाल है.

लड़की के पास आ धमका भालू

वायरल हो रहा वीडियो दिखाता है कि पार्क में एक लड़की लेटी हुई है और कुछ देर बाद ही वहां भालू आ जाता है. जैसे ही वो लड़की के पास जाता है उसकी नजर भालू पर पड़ जाती है. वो उसे देखते ही बेहोश होने की एक्टिंग शुरू कर देती है. भालू आता तो है मगर कुछ ही देर में वापस चला जाता है. लड़की ने इस तरह चालाकी दिखाकर अपनी जान बचा ली.

यहां देखिए वीडियो को

लड़की और भालू के इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स भी पड़ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.