Bhoot Ka Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता है. यहां शेयर होने वाले ज्यादातर वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं मगर खूब धमाल मचाते हैं. एआई के आने के बाद तो कई बार रियल और एआई वीडियो में फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है. फिलहाल एक डरावना वीडियो ध्यान खींच रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक बच्चे को अकेला पाकर ‘भूत’ ने उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से बच्चा बुरी तरह डर गया. इसका वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये एआई वीडियो है.
बच्चे को हवा में उड़ाया
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा घर में उस जगह खड़ा है. जहां अगल-बगल मंदिर, फ्रिज और घर का बाकी सामान नजर आ रहा है. बच्चे चुपचाप खड़ा ही था कि ‘भूत’ ने उस पर अटैक कर दिया. देख सकते हैं कि बच्चा कई फीट ऊपर हवा में उठ गया और तड़पने लगा. कुछ सेकेंड हवा में रहने के बाद बच्चा धड़ाम से नीचे गिरता है. नीचे गिरते ही वो घबरा जाता है और रोते हुए अंदर कमरे की ओर भाग जाता है. बच्चे की घबराहट से साफ पता चलता है कि वो इस हमले से दहला हुआ है.
इस वीडियो को इस तरह से बनाया गया है जिसे देखकर शायद ही कोई पहली नजर में बता पाए कि ये वीडियो असली है या नहीं. हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये वीडियो फेक है और एआई द्वारा बनाया गया है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी किसी प्रकार से इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वैसे भी इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब शेयर किए जाते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. वीडियो को pods__reels2.0 and realhorrorfootage नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.