धरती पर स्वर्ग जैसा दिखा बिहार! NASA की तस्वीर में दिखी Bihar की चमक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बिहार का एक वीडियो देखा होगा, जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है. इसी बीच एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे NASA के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट (Don Pettit) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख हर कोई हैरान. देखें तस्वीर और वीडियो...

Published date india.com Published: October 14, 2025 6:05 PM IST
Nasa Astronaut Don Pettit Mount Everest View From Iss Viral Photo
Nasa Astronaut Don Pettit Mount Everest View From Iss Viral Photo

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि किसी गांव या कस्बे से विशाल माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिखाई दिखा रहा दृश्य इतना खूबसूरत है कि शब्दों से उसे बयान करना शायद मुमकिन नहीं. लेकिन इसी बीच इस खूबसूरत दृश्य पर चार चांद लगाते हुए NASA के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट (Don Pettit) ने माउंट एवरेस्ट की एक मनमोहक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.

क्या खास है इस तस्वीर में?

वायरल हो रहा तस्वीर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से खींचा गया है. डॉन पेटिट नासा के एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं, उन्होंनें इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि हिमालय पर्वत श्रृंखला की परिक्रमा करते हुए. इस तस्वीर में माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है, और नेपाल का अधिकांश भाग भी दिखाई दे रहा है.’ इस पोस्ट के सामने आते ही हर कोई हैरान रहा गया और तेजी से वायरल होने लगा. इस तस्वीर में हिमालय के शानदार नजरें दिखाई दे रहे हैं, जिसमें ऊंची-ऊंची पर्वत चोटियां सफेद बर्फ से ढकी हुई है, वहीं नीला आसमान उसे और खूबसूरत बना दे रहा है.

220 दिन अंतरिक्ष में गुजारते हुए निकाला तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, डॉन पेटिट ये तस्वीर हाल ही में पूरे हुए छह महीने लंबे विज्ञान मिशन के दौरान ली थी. इस मिशन में उन्होंने कुल 220 दिन अंतरिक्ष में बिताएं और पृथ्वी के कई हिस्सों की तस्वीरें लीं. इन्हीं तस्वीरों में से एक यह तस्वीर है, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है.

यहां देखें तस्वीर-

यहां देखे वीडियो-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लोगों के उड़े होश, जानिए क्या कहा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तस्वीर कई अकाउंट से शेयर की गई हैं, जिसे देख लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा- दुनिया बेहद खूबसूरत है, लेकिन पता नहीं क्यों इंसान तरक्की के नाम पर इन्हें बर्बाद कर रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा – दुनिया में हर जगह सुकून है, बस नजरिये की बात है, में पक्का बिहार के इस गांव में जाउंगा. वहीं अन्य यूजर ने लिखा- प्रकृति कभी निराश नहीं होने देती, सिर्फ एक झलक से सबको अपना दीवाना बना देती है. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिहार के मधुबनी जिले के एक छोटे से सीमावर्ती कस्बे जयनगर का है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.