Bike Stunt Video: बाइक स्टार्ट कर पहाड़ी पर दौड़ गया शख्स, मगर एक गलती ने मरवा दिया | देखें वीडियो

Bike Stunt Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बंदा बाइक लेकर पहाड़ी पर जाना चाहता है मगर लेने के देने पड़ गए.

Published date india.com Updated: July 19, 2023 3:41 PM IST
Bike Stunt Video

Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें कुछ नजारे हंसा-हंसाकर पेट फुला देते हैं तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो बाइक स्टंट से जुड़ा हुआ है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह एक बंदा बाइक लेकर पहाड़ी पर स्टंट दिखाना चाहता है. वो लगभग चढ़ भी जाता है मगर ऊंचाई पर उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधा नीचे आ जाता है. जितनी तेजी से शख्स ने चढ़ाई शुरू की थी उससे भी ज्यादा गति से वो नीचे आ गया.

स्टंट दिखाना पड़ गया भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक बंदा अपने दोस्तों संग एक पहाड़ी के पास पहुंचा है. मालूम होता है कि बाइक लेकर ऊंचाई पर चढ़ने का शर्त लगाया हुआ है. वो बाइक को स्टार्ट करता है और पहाड़ी पर तेजी से चढ़ जाता है. मगर जैसे ही उसकी बारी उतरने की आई उसका बैलेंस बिगड़ गया. पहले बाइक गिरी फिर वो भी लुढ़कता हुआ नीचे गिर गया. इस नजारे को देख उसके साथियों की हंसी छूट गई. वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहाड़ी से सीधा नीचे आ गया

वीडियो के अंत में देखेंगे कि बंदा जिस स्पीड के साथ पहाड़ी पर गया था उसी स्पीड के साथ वो नीचे भी गिर गया. मालूम होता है जैसे शख्स को इस दौरान चोटें भी आई होंगी. इस वीडियो को galahaduke नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘ये तभी होता है जब आप अपना सभी फूड खा लें.’ वीडियो पर इसी तरह के फनी रिएक्शन यूजर्स की तरफ से पोस्ट हो रहे हैं. वीडियो पर अभी तक एक लाख से ऊपर लाइक्स पड़ चुके हैं तो वहीं इसके व्यूज की संख्या भी लाखों में ही है.

यहां देखिए वीडियो को

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.