Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर के सामने आते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स बीच रोड पर बाइक से स्टंट कर रहा है. मगर कुछ देर में ही बेचारे के साथ जो कुछ हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और नेटिजन भी इसपर कमेंट कर रहे हैं.
पुलिस ने काटा 4200 का चालान
सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि भीड़भाड़ वाले रोड पर शख्स स्टाइल में बाइक पर बैठा है और ऐसे ही इसे कंट्रोल कर रहा है. वो बाइक को रेस देता है और उसका एक हाथ में हवा में है. मगर कुछ देर बाद बेचारे के साथ जो कुछ हुआ शायद उसे अंदाजा ना हो. दरअसल शख्स को दूसरों की जान खतरे में डालने वाला स्टंट करता देख पुलिस पर उसकी नजर पड़ी और 4200 रुपये का चालान काट दिया. चालान कटा तो बेचारा कान पकड़कर खड़ा हो गया और दोबारा ऐसी गलती ना करनी की शपथ ली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.