Billi Aur Chuhe Ka Video: चूहे ने बिल्ली से मांगी जान की भीख, मौत को इतना करीब देखकर दहल गया मासूम | देखें वीडियो

Billi Aur Chuhe Ka Video: चूहे और बिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां डरे हुए चूहे ने बिल्ली से जान की भीख मांगी और ये नजारा देखकर लोग दंग रह गए.

Published date india.com Published: December 7, 2025 10:37 PM IST
Billi Aur Chuhe Ka Video
बिल्ली और चूहे का वीडियो

Billi Aur Chuhe Ka Video: सोशल मीडिया पर एक 20 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीढ़ियों पर बिल्ली आराम से बैठी है और उसके सामने नन्हा चूहा कांपता हुआ खड़ा है जैसे जान की भीख मांग रहा हो. बिल्ली ने पंजे से चूहे का पैर पकड़ रखा है ताकि वो भाग न सके और चूहा मजबूर होकर ऐसे खड़ा है जैसे कह रहा हो अब कभी गलती नहीं करूंगा मुझे छोड़ दो. ये नजारा टॉम एंड जेरी कार्टून को बिल्कुल रीयल बना दे रहा है और देखने वाले हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो एक्स पर @Rainmaker1973 ने शेयर किया है कैप्शन में लिखा चूहा सचमुच जान की भीख मांग रहा है.

बिल्ली ने चूहे के साथ क्या किया (Billi Aur Chuhe Ka Video)

बिल्ली पूरी तरह मस्त है जैसे उसे चूहे की मिन्नतों से कोई मतलब ही नहीं वो तो बस अपना शिकार पकड़े बैठी है. चूहा डर से कांप रहा है लेकिन बिल्ली को कोई जल्दी नहीं वो आराम से बैठी अपना काम देख रही है. ये सीन देखकर लगता है चूहा समझ गया कि अब बचना मुश्किल है. लोग कह रहे हैं बिल्ली ने चूहे को अच्छा सबक सिखा दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन (Billi Aur Chuhe Ka Video)

वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं सैकड़ों लाइक्स और मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर बोला जेरी अब टॉम से बोर हो गया पीछा करो भाई. कोई कह रहा ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा कार्टून रीयल हो गया. लोग हंसते हुए लिख रहे हैं चूहा मासूम लग रहा है बिल्ली तो बॉस है. ये वीडियो सबको टॉम एंड जेरी की याद दिला रहा है. यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि वायरल वीडियो असली है या AI से बना है, लेकिन वीडियो ने इसे देखने वाले सभी लोगों को इम्प्रेस किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.