Billi Ka Video: कई बार ऐसा होता है जब जानवरों का सिर किसी बर्तन में फंस जाता है. आमतौर पर ऐसा तभी होता है जब ये जानवर बिना बर्तन का साइज जाने उसमें खाना शुरू कर देते हैं. खाते समय ही उनका पूरा सिर ही उसमें घुस जाता है. फिर बदले में जो बवाल मचता है उससे आस-पड़ोस या यूं कहें कि पूरा गांव ही परेशान हो जाता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आप देखेंगे कि कैसे एक बिल्ली का सिर एक छोटे से लोटे में अटक जाता है. फिर वो ऐसा उछल कूद मचाती है जिससे गांव वाले ही परेशान हो जाते हैं.
सिर में लोटा फंस लिया बिल्ली ने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिल्ली के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बिल्ली ने सिर में लोटा फंसा लिया है. मालूम होता है कि उसने दूध पीने के लिए लोटे में अपना मुंह डाला और उसका पूरा सिर ही फंस गया. बिल्ली को कहां पता था कि ये लोटे में दिख रहा दूध उसके लिए बड़ी मुसीबत लाने वाला है. सिर फंसते ही बिल्ली को दिखना बंद हो गया और उसने गांव की सड़क पर धमाचौकड़ी मचानी शुरू कर दी. कभी उछलकर वो किसी महिला से भिड़ती तो कभी गाय और कुत्ते से जा टकराती. बिल्ली की हालत देख गांव वाले भी परेशान हो उठे. उन्होंने कोशिश शुरू की कैसे भी उसके गले से लोटा निकाला जाए.
पूरे गांव को करने लगी परेशान
मगर बिल्ली के उछल-कूद करने से वो किसी को पकड़ में ही नहीं आ रही थी. मगर गांव वालों की कड़ी मेहनत के बाद बिल्ली पकड़ में आई और लोगों ने लोटा उसके सिर से निकाला. लोटा निकलते ही बिल्ली ने किसी चीते की तरह दौड़ लगा दी और मौके से रफ्फूचक्कर हो गई. ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का नजारा देखने को मिला है. इससे पहले भी इस तरह के नजारे वायरल होते रहे हैं. वीडियो को iamyoungsaturn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘मजेदार यह है कि किस तरह गाय भी उसे देखने आई है कि लोटा बिल्ली के सिर से कैसे निकाला जा रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘गाय को बहुत टेंशन हो रही है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.