Billi Ka Video Cat Viral Video Animal Ka Video Google Trends Trending Video Cat Herd Reached At Home See What Happened Next This Video Goes Viral
Billi Ka Video: अचानक घर पर पहुंच गई बिल्लियों की गैंग, काली वाली ने जो किया सोच भी नहीं सकते- देखें वीडियो
Billi Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक नहीं बल्कि 10 बिल्लियां घर पर गैंग बनाकर पहुंच जाती हैं. आगे जो हुआ सोच भी नहीं सकते आप.
Billi Ka Video: जानवर और जीव-जंतुओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किए जाते हैं. इनमें कभी उनका क्यूट अंदाज तो कभी झगड़ालू अंदाज देखने को मिलता है. अब सोशल मीडिया पर एक बिल्लियों के गैंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ऐसी हरकतें कर रही हैं जिसे देख आप भी यकीन ना करेंगे. एक नहीं बल्कि 10 बिल्लियां एक घर पर गैंग बनाकर पहुंच जाती हैं. लेकिन अंदक से घर का दरवाजा बंद होने के कारण वो वहीं धरने पर बैठ जाती हैं. बिल्लियों का यह अंदाज देख नेटिजन्स भी खुद को प्रतिक्रियाएं देने से नहीं रोक सके.
बिल्लियों की गैंग का अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्लियों की गैंग किसी घर पर पहुंच जाती है. लेकिन घर का दरवाजा बंद होने के कारण वो वहीं बैठ जाती है. इनमें से काले रंग की बिल्ली बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कहती है मगर वो नहीं खुलता है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे मकान मालिक ने इन सारी बिल्लियों को पाल रखा है और जानबूझकर घर से बाहर निकाल दिया है. पर जो उनका रिएक्शन आया वो काफी लाजवाब है.
बिल्लियों के इस अंदाज को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो घर के बाहर धरने पर बैठ गई हैं. इस वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘विजिटर्स आ गए.’ चंद सेकेंड के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही नेटिजन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी वीडियो देखने के बाद दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.