Birthday Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बर्थडे गिफ्ट से जुड़ा है. इसमें एक पत्नी ने अपने पति के जन्मदिन पर वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल करके ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर पति फूट-फूटकर रोने लगा. इस वायरल वीडियो को @happytears_vr नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो जब यूजर्स के पास पहुंचा तो वे भी इमोशनल हो गए और अपनी भावनाएं कॉमेंट बॉक्स में बयां करने लगे. चंद सेकेंड का यह वीडियो इस समय खूब ध्यान खींच रहा है
पति को इमोशनल कर गया गिफ्ट
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पत्नी ने वीआर हेडसेट पहनाकर पति को एक आभासी दुनिया में ले गई, जहां उसे अपनी दिवंगत मां मिलीं. यह सरप्राइज इतना भावुक था कि लाखों लोग इसे देखकर रो पड़े. वीडियो की शुरुआत में शख्स सोफे पर बैठा है. पत्नी उन्हें वीआर बॉक्स पहनाती है. जैसे ही वीआर शुरू होता है, वे एक वर्चुअल दुनिया में पहुंच जाते हैं. वहां ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा दरवाजा दिखता है. फिर पीछे मुड़कर देखता है तो अपनी मां की छवि नजर आती है. मां को इतने करीब देखकर पति खुद को रोक नहीं पाता और ‘मां-मां’ चिल्लाते हुए फूट-फूटकर रोने लगते हैं.
देख सकते हैं कि वीडियो में सबसे मार्मिक पल तब आता है जब वर्चुअल मां बाहें फैलाती हैं, और शख्स बच्चे की तरह उन्हें गले लगाने के लिए हाथ बढ़ाता है. यह दृश्य देखकर कोई भी भावुक हो जाए. वायरल वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने इसे दुनिया का सबसे अच्छा तोहफा बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही मार्मिक दृश्य.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसे देखकर कोई भी आंसू नहीं रोक पाएंगा.’ इस शख्स का नाम ‘ऐय्या गुना’ बताया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.