By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
अजब-गजब: पत्थर के दो टुकड़े करने पर निकलता है खून
इन पत्थरों को देखकर कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता कि ये पत्थर नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव है.
नई दिल्ली: अगर आप किसी पत्थर को जोर से फेंकोगे तो वो दो टुकड़ों में टूट जाएगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी पत्थर से खून निकलते हुए देखा या सुना है. शायद आपको भरोसा ना हो लेकिन चिली और पेरू के समुद्री तल में एक ऐसा पत्थर पाया जाता है, जिसे फेंकने पर उसमें से खून निकलने लगता है. ये पत्थर पहली नजर में किसी सामान्य पत्थर की तरह ही नजर आते हैं. हमें और आपको हमेशा से यही बताया जाता है कि पत्थर निर्जीव होते हैं. लेकिन इस अद्भुत पत्थर ने सभी को हैरान कर रखा है.
इन पत्थरों को देखकर कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता कि ये पत्थर नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव है. इस जीव को Pyura Chilensis नाम से जाना जाता है. जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है. साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है.
Pyura Chilensis में Clear Blood और Vanadium की मात्रा पाई जाती है. Vanadium एक दुर्लभ और रहस्यमयी तत्व है. इस जीव में पाया जाने वाला Vanadium, बाकी समुद्री जीवों की तुलना में एक करोड़ ज़्यादा होता है.लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
क्योंकि Pyura Chilensis साथी की तलाश में चारों ओर नहीं जा सकते हैं, इसलिए ये Hermaphroditic (उभयलिंगी) होते हैं. जब ये पैदा होते हैं, तब ये नर होते हैं, और धीरे-धीरे इनमें मादा के अंग भी विकसित हो जाते हैं. इसी वजह से ये प्रजनन के लिए ज़रूरी Sperms और Eggs दोनों को एक साथ रिलीज़ करते हैं, जो आपसे में मिलकर जीव का निर्माण करते हैं. वास्तव में इनके सूक्ष्म जीव चट्टानों पर चिपके होते हैं, जो धीरे-धीरे बड़े होते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें