मुफ्त में खाना फिर पैसे मांगे, मालिक ने मना किया तो डाल दिया खौलता हुआ तेल

फ्त में खाना देने से गुस्साए दबंगों ने शख्स के ऊपर खोलता तेल डाल दिया. इससे शख्स बुरी तरह जल गया. बताया गया कि घटना के तुरंत दुकान संचालक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Published date india.com Published: August 3, 2023 2:17 PM IST
MP Viral News

MP Crime News: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकान संचालक को मुफ्त में खाने देने मना करना खासा महंगा पड़ गया. मुफ्त में खाना देने से गुस्साए दबंगों ने शख्स के ऊपर खोलता तेल डाल दिया. इससे शख्स बुरी तरह जल गया. बताया गया कि घटना के तुरंत दुकान संचालक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

मुफ्त में खाने देने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला विजय नगर थाना क्षेत्र की मेघदूत चाट चौपाटी इलाके का है. यहां पीड़ित मुकेश जैन खाने-पीने की दुकान चलाते हैं. जैन दुकान पर ही थे कि तभी कुछ दबंग दुकान पर आए और मुफ्त में खाने देने की मांग करने लगे. इतना ही नहीं दबंगों ने उनसे रुपये देने की भी मांग की. मुकेश जैन ने दबंगों की बात मानने से इनकार कर दिया. इससे नाराज बदमाशों ने उनपर खौलता हुआ तेल डाल दिया.

दबंगों ने उड़ेल दिया खौलता हुआ तेज

पुलिस ने बताया कि बदमाशों द्वारा खोलता हुआ तेल डालने से मुकेश जैन बुरी तरह जल गए और आरोपी मौके से फरार हो गए. मुकेश को एंबुलेंस के जरिए तुरंत एम वाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है. वहीं बताया गया है कि जिन बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है. (एजेंसी इनपुट्स सहित)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.