बीच सड़क पर Bolero पर पलटा भारी ट्रक, कार का हाल देख कांप जाएगी आपकी भी रूह – देखें Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है, जिसे देख हर किसी की रूह कांप उठी. वीडियो में एक ट्रक बोलेरो कार पर पलट जाती है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. देखें पूरा वीडियो यहां...

Published date india.com Published: December 29, 2025 11:22 PM IST
Bolero Accident Viral Video India Hindi News
Bolero Accident Viral Video India Hindi News

सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वीडियो इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है. हादसा इतना ज्यादा खतरनाक हुआ कि जिसने भी इसका वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर हुआ, जिसमें कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, पूरी घटना और उससे जुड़ा वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम से लेकर एक्स आदि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि, यह हादसा तब हुआ जब दोनों वाहन बिलासपुर गेट की ओर जा रहे थे. दरअसल, सरकारी वाहन बोलेरो बड़े ट्रक आगे चल रही थी, जैसे ही दोनों वाहन चौराहे के पास पहुंचे, तो बोलेरो के ड्राइवर ने कार मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पीछे सेरही ट्रक सीधा चलती रहती है और अचानक कार को मुड़ते देख ट्रक ड्राइवर टक्कर को रोकने के लिए अचानक मोड़ने की कोशिश करता है. लेकिन उसकी इस कोशिश से ट्रक डिवाइडर से टकरा जाती है और ट्रक बोलेरो पर पलट जाती है.

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस, तीन थानों की पुलिस, दमकल विभाग और कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करने लगी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रक हटाने और कार को नीचे से निकालने के लिए क्रेन लगाई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, फंसे हुए ड्राइवर को क्षतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यहां देखें पूरा वीडियो:

ट्रक डराइवर मौके से फरार

इस भयावह घटना की जांच कर रहे SP ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, मृतक की पहचान रामपुर के गुर्जर टोला निवासी फिरासत के रूप में हुई है. घटना की खबर उनके परिवार को दे दी गई है. साथ ही SP ने कहा कि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश भी जारी है. हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या ट्रक में जरूरत से ज्यादा भार था या नहीं?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर हैरान दिखे यूजर्स

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ सिर्फ इसी घटना की चर्चा हो रही है. इस वीडियो को जिस किसी ने देखा उसके होश उड़ गए. एक यूजर ने कहाअक्सर एक छोटी सी गलती बड़े हादसे करा देती है. वहीं, अन्य ने लिखाये दृश्य सच में बेहद खतरनाक था, यही वजह है कि मैं सारे नियमों का पालन करता हूं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.