Boy Selling Spitting Cucumbers: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ठेले पर खीरा बेचता हुआ लड़का दिख रहा है. यह वीडियो समुद्र के किनारे का है, जहां लोग घूमते-टहलते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ दूरी पर लड़के ने एक छोटा सा कार्ट लगा रखा है. इस ठेले पर खीरे बिक रहे हैं. लेकिन जो बात सबको चौंका रही है वो ये कि लड़का खीरे को ताजा और चमकदार दिखाने के लिए उसे अपने मुंह में डालकर उस पर थूक लगाकर साफ कर रहा है. ये दृश्य न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि घिनौना भी है.
खीरे में लगाया थूक
लड़के की ये हरकत साफ तौर पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. जब लोग बाहर से फल या सब्जियां खरीदते हैं, तो उन्हें उम्मीद होती है कि वो साफ-सुथरे और खाने लायक होंगे. लेकिन अगर इस तरह खुलेआम कोई थूक लगाकर सामान बेचे, तो यह न सिर्फ ग्राहकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि गंभीर बीमारियों को भी न्योता दे सकता है. गर्मियों के मौसम में इस तरह की आदतें संक्रमण और पेट की बीमारियों को फैलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. यही कारण है कि वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.
वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने कहा कि अब तो बाहर से खीरा लेना भी खतरनाक लगता है. वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘भाई, अगर सामने समंदर है तो वहीं धो लेता.’ लेकिन अधिकांश लोग इस पर गंभीर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे लोगों पर जुर्माना लगना चाहिए और खुले में बिकने वाले खाने की चीजों की निगरानी भी कड़ी होनी चाहिए. यह वीडियो एक चेतावनी भी है कि हमें बाहर का कोई भी खाद्य पदार्थ लेने से पहले सतर्क रहना चाहिए और उसे अच्छे से धोकर ही खाना चाहिए. वायरल वीडियो को khabar.ig नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.