Couple Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका ने साथ में बनाया ऐसा वीडियो, देखते ही परिवार ने करा दिया निकाह | देखें VIDEO

Couple Ka Viral Video: वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि वो अपनी मर्जी से आई है और किसी का उसपर दबाव नहीं है. इधर लड़का भी उसकी इच्छा के अनुसार चलने की बात कहता हुआ नजर आता है.

Published date india.com Updated: December 21, 2025 12:18 PM IST
Viral Video
प्रेमी-प्रेमिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/Instagram)

Couple Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवारों ने तुरंत निकाह करा दिया. करीब एक सप्ताह पुराने इस वीडियो में लड़की खुद कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही है. प्रेमी भी साफ कहता है कि वह लड़की की इच्छा के अनुसार उसके साथ रहना चाहता है. दोनों बालिग हैं और एक ही समुदाय से हैं. इससे दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह कराने का फैसला लिया.

Pati Patni Ki Ladai: घूमने आए थे मगर एक-दूसरे को पटकने लगे पति-पत्नी, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO | देखें

अपनी मर्जी से गई लड़की

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दोनों परिवारों में हलचल मच गई थी. पहले परिजनों को लगा कि युवती को बहला फुसलाकर ले जाया गया है. लेकिन वीडियो देखकर सच्चाई सामने आ गई. लड़की ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है. इसके बाद दोनों परिवारों ने सामाजिक विवाद से बचने के लिए निकाह का रास्ता चुना. मौलवियों और परिवार के बुजुर्गों की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी की गई और युवती अपने पति के साथ उसके घर चली गई.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो


फिर परिवार की मर्जी से हुआ विवाह

युवक स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और युवती से उसकी जान पहचान हुई थी. धीरे धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. दोनों ने रिश्ता परिजनों से छिपाया लेकिन वीडियो वायरल होने से सब खुल गया. निकाह के बाद परिवार संतुष्ट हैं और इलाके में राहत का माहौल है. पहले जहां हैरानी थी अब खुशी है. मालूम हो कपल का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Moradabad Reels नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.