
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
आपने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के वीडियो वायरल होते देखे होंगे, जिसमें कई बार लड़का कुछ ऐसा कर देता है जिससे लड़की खुश हो जाती है, जिसे इंटरनेट यूजर्स भी पसंद करते हैं. लेकिन क्या हो अगर कोई शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में उसे अस्पताल पहुंचा दे. सुनने में आपको यह अजीब लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वायरल हो रही वीडियो में सड़क पर एक ऐसी घटना घट जाती है, जिसे बाइक सवार लड़का-लड़की कभी नहीं भूल पाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर पीछे बैठाकर सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है. वह बीच सड़क पर बाइक को लहराते हुए स्टंट करता नजर आता है. वीडियो देखकर साफ समझा जा सकता है कि युवक लोगों के बीच हीरो बनने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी ये स्टंटबाजी उसे महंगी पड़ सकती है. लेकिन हीरो बनने का नशा सिर चढ़ चुका था, जो जल्दी उतरने वाला नहीं था.
Nothing could be better than instant justice.
Illiterate MFs. pic.twitter.com/ppxMffKxvz— The Kerala Girl️( Bharath ki Beti ) (@da_kerala_girl) April 21, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक को तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा होता है, तभी सामने से अचानक एक लाल रंग की स्कूटी आ जाती है. युवक अपनी बाइक का संतुलन खो बैठता है और स्कूटी से जोरदार टक्कर हो जाती है. हादसा इतना जबरदस्त होता है कि बाइक सवार लड़का और लड़की दोनों हवा में उछल जाते हैं और सड़क पर घिसटते हुए कुछ दूर जाकर गिरते हैं. ये घटना इस बात की चेतावनी है कि रफ्तार चाहे जितनी रोमांचक लगे, एक पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @da_kerala_girl नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके थे और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक करके अपने रिएक्शन भी दिए. एक यूजर ने लिखा, “इस एक्सीडेंट में स्कूटी और बाइक दोनों ही चालकों की गलती है.” वहीं, एक अन्य ने कहा, “रफ्तार और गलत मोड़ की सजा कभी-कभी सड़क पर मौजूद बेगुनाह लोगों को भी भुगतनी पड़ती है. कुछ यूजर्स ने मजेदार अंदाज में लिखा, “भाई ने तो गर्लफ्रेंड को सीधा हॉस्पिटल टूर करवा दिया!” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.