VIDEO: जिंदगी में नहीं देखा होगा दुल्हन का ऐसा फोटोशूट, जिसने देखा वही माथा पीटने लगा

Viral Video Today: वायरल वीडियो हल्दी फंक्शन का बताया जा रहा है. स्टेज सजा हुआ है, दुल्हन पूरे मेकअप और हल्दी वाले कपड़ों में बैठी है और सामने फोटोग्राफर कैमरा लेकर तैयार खड़ा है.

Published date india.com Published: March 13, 2026 7:46 AM IST
Viral Video Today
दुल्हन के फोटो शूट का ये वीडियो खूब मजेदार भी है. (Photo/X)

Viral Video Today: शादियों में आजकल फोटोशूट का ऐसा क्रेज चल रहा है कि लोग कुछ भी नया करने से पीछे नहीं हट रहे. कोई पानी में फोटो खिंचवा रहा है तो कोई पहाड़ों पर. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए. दुल्हन के फोटोशूट का यह तरीका इतना अजीब निकला कि जिसने भी देखा, वही सिर पकड़कर बैठ गया.

ऐसा फोटोशूट नहीं देखा होगा

वायरल वीडियो हल्दी फंक्शन का बताया जा रहा है. स्टेज सजा हुआ है, दुल्हन पूरे मेकअप और हल्दी वाले कपड़ों में बैठी है और सामने फोटोग्राफर कैमरा लेकर तैयार खड़ा है. तभी फोटोशूट के लिए ऐसा आइडिया अपनाया जाता है जिसे देखकर लोग सोच में पड़ गए कि आखिर इसकी जरूरत क्या थी.

Dance Ka Video: भाभी ने घूंघट डालकर किया इतना जबरदस्त डांस, देखकर पूरा गांव ही चौंक गया | देखिए वीडियो

दुल्हन को पकड़ा दिया अखबार

दरअसल फोटोशूट के लिए दुल्हन को एक अखबार पकड़ा दिया जाता है. उस अखबार के बीच में छोटा सा छेद किया गया होता है. इसके बाद पास खड़ा एक बच्चा उस छेद में आग लगा देता है. देखते ही देखते कागज जलना शुरू हो जाता है और जैसे-जैसे अखबार जलता है, वैसे-वैसे दुल्हन का चेहरा सामने आने लगता है. फोटोग्राफर उसी पल को कैमरे में कैद करने की कोशिश करता दिखाई देता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लोगों ने बताया खतरनाक आइडिया

हालांकि यह आइडिया सुनने में भले ही क्रिएटिव लगे, लेकिन वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया. लोगों का कहना है कि जरा सी चूक होती तो आग दुल्हन के कपड़ों तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

एक्स पर देखें वीडियो

किसी ने लिखा कि आजकल शादी से ज्यादा कंटेंट बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है. वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा कि अब शादी कम और सोशल मीडिया शो ज्यादा हो गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.