Bride Groom Video Dulha Duhan Ki Entry Shadi Ka Video Google Trends Bride And Groom Did Hahakari Entry In Wedding Everyone Amazed This Wedding Day Video Went Viral
Bride Groom Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मारी ऐसी हाहाकारी एंट्री, बस देखते रह गए सभी | देखें वीडियो
Bride Groom Video: यूनिक स्टाइल में एंट्री मारते हुए दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है. इसे देखकर लोग खूब रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
Bride Groom Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, और इसे यादगार बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ अनोखा जरूर करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसी शानदार एंट्री मारी कि हर कोई देखता रह गया. इस वीडियो में दोनों ने पारंपरिक तरीके को छोड़कर कुछ हटके अंदाज चुना, जिसने मेहमानों को हैरान कर दिया. लोग इस अनोखी एंट्री को अपने कैमरों में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए. यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.
दूल्हा-दुल्हन की गजब एंट्री
वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का अंदाज सबसे अलग है. आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर जाता है, लेकिन इस जोड़े ने कुछ नया करने का फैसला किया. दोनों अलग-अलग घोड़ी पर सवार होकर बैंक्वेट हॉल में पहुंचे. एक-दूसरे का हाथ थामे उनकी यह भव्य एंट्री देखकर वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए. दोनों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी, जो वीडियो को और भी खास बना रहा है. यह नजारा देखने में बेहद मजेदार और अनोखा लग रहा है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी लोकप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट्स से लगाया जा सकता है. नेटिजन्स इस जोड़े की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो न केवल शादी की तैयारियों की झलक दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे छोटी-छोटी चीजें किसी खास मौके को और भी यादगार बना सकती हैं. वीडियो को thebridesofindia नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किय गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.