
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Dulha-Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जहां शादी से महज दो घंटे पहले दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी से आखिरी बार मिलने पहुंच गई. वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन की आंखों में आंसू और दिल टूटने की कहानी साफ झलक रही है. वीडियो में दुल्हन लाल लहंगे में सजी हुई है, हाथों में मेहंदी लगी है और चेहरे पर ब्राइडल मेकअप, लेकिन उसकी आंखें पुरानी यादों में खोई हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें दुल्हन का दोस्त उसके साथ है, जो कैमरे पर पूरी घटना बयां कर रहा है.
वीडियो में दोस्त कहता हुआ नजर आता है कि दो घंटे बाद इस लड़की की शादी होनी है, लेकिन वो आखिरी बार अपने एक्स से मिलने आई है. इसके बाद दुल्हन कार से उतरती है और पूर्व प्रेमी को गले लगा लेती है. दोनों की नजरें मिलती हैं तो भावुक पल कैमरे में कैद हो गया. इधर बैकग्राउंड में दोस्त कहता है कि वो उससे रिक्वेस्ट कर रही है. परिवार को पता नहीं है.
फ्रेम में देखेंगे कि प्रेमी से मुलाकात के बाद दुल्हन कार में वापस लौटती है तब दोस्त कहता है कि वो अपनी शादी के बारे में एक बार फिर सोच ले. दोस्त कहता है, ‘अभी भी वक्त है, सोच लो. क्या शादी करोगी?‘ वीडियो में साफ जाहिर होता है कि दुल्हन परिवार के दबाव में शादी कर रही है, जबकि उसका दिल पुराने प्यार के पास ही अटका है. इधर दुल्हन कार में बैठी रोती हुई नजर आती है, जबकि बाहर पूर्व प्रेमी उदास खड़ा है.
एक्स पर देखें वीडियो
What’s your opinion? (Girl went to meet her Ex for the last time before getting married)
pic.twitter.com/vVVVezLeWs— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 14, 2025
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये अपमान है, दूल्हे को तुरंत तलाक दे देना चाहिए.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘स्क्रिप्टेड लग रहा है, लेकिन अगर सच तो परिवार ने दो जिंदगियां बर्बाद कर दी.’ कुछ ने इसे ‘ट्रू लव‘ की मिसाल बताया, तो कुछ ने चेतावनी दी कि ऐसे फैसले रिश्तों को तोड़ सकते हैं. एक यूजर ने टिप्पणी की कि पिछला प्यार कभी भूलता नहीं, लेकिन भविष्य का सम्मान जरूरी है. ये वीडियो ना सिर्फ प्यार की ताकत दिखाता है, बल्कि सामाजिक दबाव और भावनात्मक संघर्ष को भी उजागर करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.