Bride Groom Video: दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही उछल पड़ा बेचारा | देखें वीडियो

Bride Groom Video: विवाह से जुड़े मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को इतना मजेदार गिफ्ट दिया जिसे देखकर हंसी भी नहीं रुकती है.

Published date india.com Published: December 16, 2025 10:34 AM IST
Dulha Dulhan Ka Video
विवाह में दूल्हे को मिला जबरदस्त गिफ्ट. (Photo/Instagram)

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो भावुक कर देता है. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसमें दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को इतना मजेदार गिफ्ट दिया बेचारा देखते ही उछल पड़ा. इधर दूल्हे का गिफ्ट देखकर खुद दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है. बहराल पूरी घटना से जुड़ा मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है.

Viral Video: बिना हेलमेट पकड़ लिया फिर भी चालान नहीं कटा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद बोला- जा सकते हैं सर आप | देखें वीडियो

दूल्हे को गिफ्ट में मिली खास चीज

वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह संपन्न हो चुका है. दुल्हन दूल्हे के साथ मायके पहुंच चुकी है. दोनों में घर में कुर्सियों पर आराम से बैठे हैं. आसपास परिवार और दोस्तों की भीड़ नजर आती है. यहां दूल्हा-दुल्हन दोनों विवाह में मिले उपहार देखते हैं. इसी क्रम में दूल्हा दुल्हन की सहेलियों से मिले गिफ्ट को देखता है. अब बाहर से खूब आकर्षक लग रहे गिफ्ट को दूल्हा खोलना शुरू करता है. दूल्हा जैसे-जैसे गिफ्ट को खोलता है वैसे-वैसे उसकी उत्सुकता बढ़ने लगती है. दूल्हा गिफ्ट खोलता है तो उसमें तुरंत उसका दूसरा बॉक्स नजर आता है. ऐसा करते हुए दूल्हा कई बॉक्स खोलता है और आखिर में गिफ्ट नजर के सामने होता है. मजेदार है कि दुल्हन की सहेलियों का गिफ्ट देखकर ही बेचारा उछल पड़ा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

गिफ्ट में मिला चकला-बेलन

मजेदार है कि दुल्हन के सहेलियों ने दूल्हे को गिफ्ट में कुछ और नहीं बल्कि चकला-बेलन दिया. इधर गिफ्ट में चकला-बेलन देखकर दुल्हन भी खुद की हंसी नहीं रोक पाती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है. मालूम हो विवाह से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर aapkarajasthan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.