Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. आमतौर पर शादी में दूल्हा स्टेज पर खड़ा होकर दुल्हन का स्वागत करता है, मगर इस वीडियो में सब कुछ उल्टा हो जाता है. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही दुल्हन मैरिज हॉल में प्रवेश करती है, दूल्हा खुशी से झूमने लगता है. उसका रिएक्शन इतना मजेदार है कि जिसने भी देखा, हंसी रोक नहीं पाया. दूल्हा दुल्हन को देखते ही डांस शुरू कर देता है और उसकी खुशी चेहरे पर साफ दिखती है. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दूल्हे का अनोखा रिएक्शन
वायरल वीडियो में दूल्हे का उत्साह देखने लायक है. वह न केवल दुल्हन का स्वागत करने के लिए आगे आता है, बल्कि डांस करते-करते उसके पास पहुंचकर उसे गले लगा लेता है. इसके बाद दोनों साथ में डांस करने लगते हैं और स्टेज की ओर बढ़ते हैं. शादी जैसे मौके पर इतना प्यारा और मजेदार पल देखना लोगों के दिल को छू रहा है. इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
शादी का यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और हर किसी का ध्यान खींच रहा है. लोग इस पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं, कुछ इसे रियल लव बता रहे हैं तो कुछ इसे ‘ओवरएक्टिंग का पावरहाउस’ कहकर मजाक भी कर रहे हैं. वीडियो को कई पॉपुलर पेजों ने शेयर किया है, जिससे इसकी रिच और बढ़ गई है. इस वीडियो को thechopraevents नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.