Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इतना मजेदार है कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी की रस्में पूरी करने के बाद स्टेज पर बैठे दिखाई देते हैं और मेहमान उन्हें शुभकामनाएं देने आते हैं. माहौल बिल्कुल सामान्य लगता है, तभी फ्रेम में एक बुर्का पहनी लड़की की एंट्री होती है और सबकी नजर उसी पर टिक जाती है. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं इतनी मजेदार हैं कि यह सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगातार वायरल हो रहा है.
बुर्के में आई लड़की
वायरल वीडियो में बुर्का पहने लड़की सबसे पहले दुल्हन के पास जाती है, उससे हाथ मिलाती है और शादी की बधाई देती है. दुल्हन मुस्कुरा देती है, लेकिन स्थिति तब दिलचस्प हो जाती है जब वही लड़की दूल्हे की ओर बढ़ती है और उसे तीन बार गले लगाती है. दूल्हा भी हैरान लगता है और आसपास खड़े मेहमानों के चेहरे पर भी चौंकने वाले भाव दिखाई देते हैं. सबको लगता है कि शायद यह कोई करीबी रिश्तेदार या सहेली होगी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ऐसा ट्विस्ट आता है जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था. लड़की अपना नकाब हटाती है और फिर पता चलता है कि वह कोई लड़की नहीं, बल्कि दूल्हे का करीबी दोस्त है, जिसने सिर्फ मजाक करने के लिए बुर्का पहन रखा था.
जैसे ही दूल्हे का दोस्त नकाब हटाता है, स्टेज पर खड़े सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. दुल्हन पहले हैरान होती है, फिर वह भी हंस देती है. दूल्हा शर्मिंदा होकर मुस्कुराता दिखाई देता है और दोस्त तुरंत स्टेज से भागता है ताकि मजाक पूरा हो सके. यह पूरा दृश्य इतना मजेदार है कि जिसने भी वीडियो देखा, उसने इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर किया। वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज से अपलोड किया गया है और इस पर लोगों के ढेरों कमेंट आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.