Bride Groom Video Dulha Dulhan Ka Video Mandap Ka Video Google Trends Today Pandit Ji Taught Life Lesson To Groom Bride Could Not Stop Laughing Watch This Trending Video
Bride Groom Video: पंडित जी ने मंडप में दूल्हे से कह दी ऐसी बात, दुल्हन के लिए मुश्किल हो गया हंसी रोकना- देखें वीडियो
Bride Groom Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी दूल्हे को कुछ सीख दे रहे हैं. लेकिन उनकी बातों पर दुल्हन को तगड़ी हंसी आ गई.
Bride Groom Video: शादी में कई ऐसे फनी मोमेंट आते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो नियमित अंतराल पर शेयर किए जाते हैं. अब जो वीडियो आया है वो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है और खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं और पंडित जी दोनों को जीवन के कुछ सीख दे रहे है. इस दौरान ऐसा माहौल बना कि वहां मौजूद सारे गेस्ट हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. शादी से जुड़ा यह वीडियो लोगों को खूब ध्यान खींच रहा है.
पंडित जी की बात पर हंस पड़ी दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन के अलावा दोनों के रिश्तेदार बैठे हुए हैं. इसी दौरान पंडित जी दूल्हे को सीख देते हुए कहते हैं, “आज भी वहीं परंपरा है. जो भी आपकी कमाई होगी वो तो घर में प्रयोग होगी लेकिन दुल्हन की कमाई पर आपको कोई अधिकार नहीं है.” पंडित जी की इस बात पर दुल्हन खिलखिलाकर हंस पड़ती है. दुल्हन को हंसता देख सभी गेस्ट भी हंस पड़ते हैं.
वीडियो में पंडित जी आगे दूल्हे से कहते दिख रहे हैं, “एक ज्ञान और ले लीजिएगा. दुनिया में किसी से भी उधार लीजिएगा लेकिन बीवी से उधार मत लीजिएगा. जो कमाई है इसकी मर्जी है किसी को भी दे सकती है.” पंडित जी की इन बातों से सारा माहौल खुशनुमा हो गया. इस वीडियो को _weddings_picturesandweddingsfever नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.