Bride Groom Video: पंडित जी की बातों पर हंसी नहीं रोक पाई दुल्हन, अगले ही पल दूल्हा भी लगा हंसने | देखें वीडियो

Bride Groom Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा-दुल्हन पंडित जी की बातों पर हंसने लगते हैं.

Published date india.com Updated: April 10, 2024 8:48 AM IST
Bride Groom Video

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. जयमाला से लेकर डांस तक फिर मंडप तक के वीडियो आए दिन अपलोड होते हैं. इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने पर भी यूजर्स का मन नहीं भरता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो दूल्हा-दुल्हन और पंडित जी से जुड़ा हुआ है. इसमें देखेंगे कि किस तरह पंडित जी दूल्हा-दुल्हन को वचन समझा रहे हैं. उनके अंदाज पर मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ परिवार वालों की भी हंसी छूट गई.

दूल्हा-दुल्हन की छूटी हंसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं. शादी की अंतिम रस्में चल रही हैं. जयमाला से लेकर तमाल जुड़ी रस्में संपन्न हो चुकी हैं. पंडित जी मंडप में दूल्हा-दुल्हन को जीवन से जुड़े वचन समझा रहे हैं. आप देखेंगे कि पंडित जी ने जैसे ही एक वचन समझाया दूल्हा-दुल्हन मुस्कुराने लगे. दूल्हा मुस्कुराते हुए दुल्हन की तरफ देखता है. दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है. पंडित जी दुल्हन को ये समझा रहे थे कि वहीं काम करो जो पति को पसंद हो. पत्नी अपने पति के भाई-बंधुओं के प्रति भी आदर का भाव रखे.

एक्स पर देखें वीडियो:

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

पंडित जी के इस वचन पर वहां मौजूद दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार भी हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे @Gulzar_sahab नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, “सुनो, ये सारे वचन तुम निभाने के लिए तैयार हो ना?” चंद सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है, “सब बोलने की बात है. शादी होने के बाद वचन और रिश्तों का वजन कम हो जाता है.” दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘सब विपरीत होने वाला है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.