Bride Groom Video: वरमाला में उल्टा-पुल्टा हो गए दूल्हा-दुल्हन, छत से टकराए फिर मुंह के बल गिरे दोनों | देखें वीडियो

Bride Groom Video: ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा-दुल्हन के साथ मस्ती की हद पार कर दी जाती है. दोनों बुरी तरह गिर पड़ते हैं.

Published date india.com Published: June 21, 2025 8:23 PM IST
Bride Groom Video

Bride Groom Video: शादियों में कई ऐसी रस्में होती हैं जिनमें खूब धमाल मचता है. नाते-रिश्तेदार मिलकर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर मस्ती करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सबका ध्यान खींच रहा है, जिसे देख हंसी भी आएगी और होश भी उड़ेंगे. देख सकते हैं कि वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन को इतना ऊंचा उठा लिया गया कि उनका सिर सीधा छत से टकरा गया और वे संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

दूल्हा-दुल्हन हुए धड़ाम

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्म चल रही होती है. और जैसे ही वरमाला की बारी आती है, दूल्हे के दोस्त उसे कंधों पर उठा लेते हैं. जवाब में दुल्हन के परिवार वाले भी उसे उठा लेते हैं. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन अचानक दोनों का सिर छत से टकरा जाता है. इससे उनका संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों एक साथ नीचे गिरते हैं. दूल्हे के दोस्त उसे तुरंत पकड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे वह कुछ हद तक बच जाता है. लेकिन दुल्हन सीधा जमीन पर गिरती दिखती है. इस पूरे दृश्य ने शादी के माहौल को हंसी के ठहाकों से भर दिया.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए इस वीडियो को:

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @laxmi.ghosh नामक एकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है. इस पर यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘ये कैसी रस्म है भाई’, तो किसी ने मजाक में कहा, ‘इतना भी मजाक मत करो कि हंस-हंसकर पेट फूल जाए.’ इसी तरह के मजेदार रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.