Bride Groom Video: जयमाला होते ही स्टेज पर नाचने लगी दुल्हन, दूल्हे ने देखा तो घबरा गया बेचारा | देखें वीडियो

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा यह वीडियो जिसने भी देखा दंग रह गया. इसे देखकर नेटिजन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Written by: Nandan Singh
Published: May 18, 2026, 9:05 AM IST

Bride Groom Video: शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. इनमें कुछ वीडियो भावुक कर देते हैं तो कुछ इतने मजेदार होते हैं कि लोगों की हंसी नहीं रुकती. ऐसा ही एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि जयमाला की रस्म कुछ देर पहले ही पूरी हुई थी और दोनों स्टेज पर मौजूद मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. तभी अचानक दुल्हन कुछ ऐसा कर देती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

डांस करने लगी दुल्हन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अचानक म्यूजिक बजते ही डांस करना शुरू कर देती है. वह पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ डांस करती नजर आती है. स्टेज पर मौजूद लोग भी उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं. दुल्हन के एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी शादी को पूरी तरह एंजॉय कर रही है. लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान दूल्हे के चेहरे ने खींच लिया. वीडियो में दूल्हा थोड़ा असहज और हैरान नजर आता है. वह दुल्हन का डांस तो देख रहा होता है, लेकिन उसके चेहरे के भाव देखकर लग रहा था कि शायद वह इस पल के लिए तैयार नहीं था. यही वजह है कि लोगों की नजर दुल्हन के डांस से ज्यादा दूल्हे के रिएक्शन पर टिक गई.

यहां देखिए यह वायरल वीडियो:

असहज हो गया दूल्हा

देख सकते हैं कि इस पूरे मजेदार पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा था. दुल्हन जहां खुशी-खुशी डांस कर रही थी, वहीं दूल्हे का अजीब रिएक्शन भी कैमरे में साफ कैद हो गया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दूल्हा सोच रहा होगा अब आगे क्या होगा’, जबकि कुछ लोगों ने दुल्हन के आत्मविश्वास की तारीफ की. शादी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर up74_mohit_yadav नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.