Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दुल्हन ने ऐसा अंदाज दिखाया कि सभी इंप्रेस हो गए. इसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. उनके साथ परिवार के सदस्य और नाते-रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं. माहौल पूरी तरह शादी की खुशियों से भरा होता है. जैसे ही दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हैं, कुछ पल के लिए नजरें मिलती हैं और तभी दुल्हन ऐसा काम कर देती है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. दुल्हन का यह अंदाज सभी को चौंका देता है और यही वजह है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
दुल्हन ने उछाली नोटों की गड्डी
शादी के इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुल्हन अचानक अपने हाथ में नोटों की एक गड्डी निकालती है. इसके बाद वह दूल्हे की नजर उतारने के लिए उस गड्डी को उसके चारों तरफ घुमाती है. आमतौर पर नजर उतारने के लिए पैसे या काले धागे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दुल्हन ने इसे पूरी तरह अलग अंदाज में किया. नजर उतारने के बाद दुल्हन पूरे नोटों की गड्डी को हवा में उछाल देती है. स्टेज पर खड़े लोग यह देखकर हैरान रह जाते हैं. दुल्हन का आत्मविश्वास और स्टाइल सभी को बेहद पसंद आता है.
एक्स पर देखिए विवाह का वीडियो:
पूरा पुरुष समाज सदमे में है आखिर ऐसे इतनी दमदार पत्नी कैसे मिल गई
जहां लड़कियां पैसे के पीछे भागती हैं वहां यह दुल्हन पैसों की गड्डियां लुटा रही हैं pic.twitter.com/5pt2RCw65I
दुल्हन के इस खास अंदाज पर वहां मौजूद मेहमान भी खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाते. कुछ लोग मुस्कुराते नजर आते हैं तो कुछ हैरानी से दुल्हन को देखते रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स दुल्हन के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे शादी का सबसे कूल मोमेंट बता रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि दुल्हन ने परंपरा को अपने अंदाज में निभाकर शादी को और यादगार बना दिया. इस वीडियो को @Rupali_Gautam19 नाम के एक्स एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.