Bride Groom Video: मिठाई खिलाने आए दूल्हे को चांटा मार गई दुल्हन, फिर जो पलटवार हुआ सोच नहीं सकते- देखें वीडियो

Bride Groom Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दुल्हन ने जयमाला में ही दूल्हे को थप्पड़ मार दिया. फिर उसने जो बवाल काटा सोच नहीं सकते.

Published date india.com Published: December 15, 2022 12:28 PM IST
bride groom video

Bride Groom Video: शादी-ब्याह के सीजन में एक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते हैं. कुछ वीडियो रियल घटनाओं से जुड़े होते हैं तो कुछ को जानबूझ कर क्रिएट किया जाता है. इनमें कभी दूल्हा-दुल्हन के बीच फाइट दिखाई जाती है तो कभी दोनों का रोमांटिक अंदाज. फिलहाल कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा जयमाला में दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाना चाह रहा था लेकिन उसकी हरकत से दु्ल्हन आगबबूला हो गई. इसके बाद दोनों में जबरदस्त मारपीट हुई.

दूल्हा-दुल्हन के बीच फाइट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह जयमाला का कार्यक्रम बहुत अच्छे से संपन्न हो जाता है. अब दूल्हा हाथों में मिठाई लिए दु्ल्हन को खिलाने लगता है. यहां वो जबरदस्ती करने लगता है. उसकी यही हरकत दुल्हन को पसंद नहीं आती है और उसने थप्पड़ रसीद कर दिया. फिर क्या था दूल्हा भी आगबबूला हो गया और बदले में कई चांटे दुल्हन को मार दिए. देखते ही देखते पूरा स्टेड अखाड़े में बदल गया.

यहां देखिए इस वीडियो को

आमतौर पर शादियों में हंसी-खुशी का माहौल होता है. हर रस्म शानदार तरीके से संपन्न होती है, लेकिन इस वीडियो में कुछ और ही देखने को मिला. हालांकि, वीडियो देख साफ समझ में आता है कि इसे लोगों के मनोरंजन के लिए क्रिएट किया गया है. वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.