Bride Groom Video: शादी में दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा, उसकी सास तक हिल गईं | देखें ये वीडियो

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा नजारा दिखाई दिया जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है.

Updated Date:March 15, 2026 11:10 AM IST

By Nandan Singh Edited By Nandan Singh

Advertisement

Bride Groom Video: शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जाते हैं. इनमें दिखने वाले नजारे एक से बढ़कर एक होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल ध्यान खींच रहा है जो विवाह से ही जुड़ा है. वीडियो में शादी का एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल कैद हुआ है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही. इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ ऐसा कुछ कर देता है कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान भी हो जाते हैं और हंसने भी लगते हैं. यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है.

Advertising
Advertising

दूल्हे ने की अजीब हरकत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है, और दूल्हा स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा है. कुछ ही देर बाद दुल्हन की एंट्री होती है और वह धीरे-धीरे स्टेज की तरफ बढ़ने लगती है. दुल्हन के साथ उसकी मां भी नजर आती हैं. जैसे ही दुल्हन स्टेज के करीब पहुंचती है, दूल्हा तुरंत उठकर उसके पास जाता है और उसका हाथ पकड़कर उसे ऊपर स्टेज पर लाने लगता है. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा होता है, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर लोग हंसने लगते हैं. दरअसल दूल्हा अचानक दुल्हन का हाथ जोर से खींच लेता है, जिससे दुल्हन संतुलन खो बैठती है और सीधे स्टेज पर गिर जाती है.

वायरल वीडियो यहां देखिए:

सास भी रह गई हैरान

दूल्हे की इस अचानक हरकत से वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए चौंक जाते हैं. खासकर दुल्हन की मां भी यह नजारा देखकर हिल जाती हैं. हालांकि कुछ ही सेकंड बाद माहौल हल्का हो जाता है और सभी लोग हंसने लगते हैं. दुल्हन भी मुस्कुराने लगती है और पूरा माहौल मजाक-मस्ती में बदल जाता है. यही मजेदार पल किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के एकाउंट से भी शेयर किया गया है, जहां इसे लोगों ने लाइक किया है.

Also Read

More Hindi-news News

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:March 15, 2026 11:10 AM IST

Updated Date:March 15, 2026 11:10 AM IST