
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Bride Groom Video: शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. इनमें दिखने वाले नजारे कभी होश उड़ाने का काम करते हैं तो कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. ऐसे ही एक हालिया वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है. यह वीडियो दूल्हे और उसकी साली के बीच एक मजेदार घटना को दर्शाता है. शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन की बहनें दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए आती हैं, लेकिन दूल्हे की हरकतों ने इसे हंसी का कारण बना दिया. इस वीडियो में दूल्हे ने एक ऐसी चाल चली, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं पा रहे हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हा रसगुल्ला खाने के लिए अपना मुंह आगे बढ़ाता है, उसकी साली हाथ पीछे खींच लेती है. यह देखकर दूल्हा थोड़ी देर तक सिर झुकाए बैठा रहता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. अचानक, दूल्हा बिजली की गति से रसगुल्ला उसकी साली के हाथ से झपट लेता है और उसे खा जाता है. इस शरारत ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, और लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @flywiser1 से शेयर किया गया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है: “अपने चीते ने साली के अरमानों पर पानी फेर दिया.” दूल्हे की यह चाल बहुत ही तेज और मजेदार थी, जिसने न केवल उसकी साली को चौंका दिया, बल्कि देखने वाले भी हंसी से लोटपोट हो गए. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार टिप्पणियाx की हैं. यह वीडियो शादी की खुशियों को और भी मजेदार तरीके से प्रस्तुत करता है, जिसे देखकर लोग खुशी से झूम उठे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.