Bride Groom Video Marriage Reception Berserk When People Couldnt Find Rasgullas This Shadi Ka Video Will Shocked You
Shadi Ka Video: विवाह में रसगुल्ला नहीं मिला तो पागल हो गई बारात, फिर जो सामने आया उसे ही पीट दिया | देखें वीडियो
Trending Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा पक्ष के लोग खाना खा रहे हैं, मगर रसगुल्ला ना मिलने पर बाराती पागल हो गए. फिर जो उनके सामने आया मारपीट शुरू कर दी.
Bride Groom New Video: बिहार में रसगुल्ले की कमी ने एक दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत जोड़ी की खुशियां चूर-चूर कर दीं. यहां मिठाई की कमी होने का छोटा-सा विवाद आग की तरह भड़क उठा और देखते ही देखते लाठियां, कुर्सियां उड़ने लगीं. बारात में शामिल लोग इतने ‘पागल’ हो गए कि जो भी सामने आया उसे ही पीटना शुरू कर दिया. नतीजा? शादी टूट गई, दहेज का केस दर्ज हो गया. मारपीट का ये पूरा मामला सीसीटीवी वीडियो में भी कैद हो गया.
रसगुल्ले ने तोड़ दी शादी
घटना से जुड़ा पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया गया कि घटना बोध गया के रामचंद्रपुरा इलाके के एक सामुदायिक भवन में घटी. दुल्हन के घर वालों ने बारातियों के लिए खासतौर पर ओडिशा से मंगवाए गए स्पंजी रसगुल्ले का इंतजाम किया था. मेन्यू में रसगुल्ला स्टार आकर्षण था, लेकिन जैसे ही बारात के लोग भोजन पर टूट पड़े, रसगुल्ले देखते ही देखते खत्म हो गए.
कुर्सियां उछालीं और शुरू हुई मारपीट
अब भोजने में रसगुल्ला ना मिलने वाला विवाद शुरू हो गया. दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष पर गुस्सा करता है. दोनों के बीच बहस होती है और बहस आखिर में मारपीट तक पहुंच गई. फ्रेम में देखेंगे रसगुल्ला ना मिलने पर दूल्हा मारपीट करने लगा. इधर दुल्हन पक्ष ने भी पलटवार किया. दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारते हैं. प्लेटें उछाल दीं, कुर्सियां हवा में लहराईं और मुक्कों की बौछार शुरू हो गई.
एक्स पर देखें वीडियो
Wedding in Bihar’s Bodh Gaya called off after bride & groom families fight over rasgulla shortage. Chairs thrown, punches exchanged; bride’s side later files dowry case. CCTV video viral. (Nov 29) pic.twitter.com/G0x9iDDa55
बताया गया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले. दुल्हन पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, जबकि दूल्हा पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया गया. आखिर में शादी रद्द हो गई. मालूम हो रसगुल्ले की वजह से विवाह टूटने वाला ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल है. नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.