
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमे दुल्हन ने ससुराल में ही अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया. बताया गया कि दूल्हा किसी काम से घर से बाहर था और दुल्हन ने इसी मौके का फायदा उठाकर प्रेमी को घर में बुला लिया. बताया गया दोनों कमरे में थे और तभी परिवार के अन्य सदस्यों को किसी के आने का शक हुआ. छानबीन करते हुए जब दुल्हन के कमरे में देखा तब वो अपनी प्रेमी के साथ नजर आई. पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन विवाह संपन्न होने के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं. दुल्हन ससुराल में पति और उसके परिवार के साथ खुश है. मगर तब सभी के होश उड़ गए जब परिवार को दुल्हन के प्रेमी से उसकी मुलाकात के बारे में पता चला. मालूम होता है कि दूल्हा किसी काम से घर से बाहर निकला था और दुल्हन ने इसी मौके का फायदा उठाया. उसने चुपके से प्रेमी को घर में बुलाया और अपने साथ कमरे में ले गई.
मगर परिवार को तब तक आहट हो चुकी थी. छानबीन में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ नजर आती है. इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है. इसमें देखेंगे कि दुल्हन को गैर मर्द के साथ देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए. किसी को यकीन नहीं हुआ जिस लड़की को वो अपने घर दुल्हन बनाकर लाए हैं, उसके किसी गैर मर्द के साथ संबंध हैं. फ्रेम में देखेंगे कि दूल्हे की मां दुल्हन की ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पाई. उन्होंने वही दोनों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.
Extra-Marital affair Kalesh (Newly-wed Wife Called her boyfriend at home, groom side family caught both of them together)
pic.twitter.com/DFObHgkEzo— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 7, 2025
वीडियो के आखिर में देखेंगे कि हैरान परेशान परिवार आरोप लगाता है कि दुल्हन के उसके प्रेमी से बहुत पुराने संबंध हैं. दूल्हे की मां दोनों प्रेमी-प्रेमिका को खूब पीटती हैं. इधर दोनों चुपचाप मुंह लटकाए खड़े रहते हैं. मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.