Bride Groom Video Shadi Me Aa Gayi Barish Dulha Dulhan Ka Video Pheron Ka Video Google Trends Today Guest Ran Away After Rain Started But Bride Groom Takes Pheras In That This Mandap Ka Video Surprise
Bride Groom Video: मंडप में जाते ही पड़ने लगे ओले, सब भाग गए मगर फेरे लेते रहे दूल्हा-दुल्हन। वीडियो वायरल
Bride Groom Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह ओले पड़ने पर भी दूल्हा-दुल्हन मंडप से नहीं भागते हैं. वो फेरे लेकर ही दम लेते हैं.
Bride Groom Video: शादी-ब्याह के हजारों-लाखों वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर अपलोड होते हैं, मगर इनमें से कुछ ही दिल जीतने में कामयाब होते हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो कुछ अलग ही लेवल का है और खूब वायरल हो रहा है. वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है. इसमें देख सकते हैं कि शादी वाले दिन भारी बारिश आ गई. ओले पड़ गए. भीगने के डर से मेहमान इधर-उधर छिप गए लेकिन दू्ल्हा-दुल्हन मंडप में डटे रहे. अंत में जाकर उन्होंने छतरी उठा ली और फेरे लेकर ही माने. दूल्हा-दुल्हन की यह हरकत सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही है.
बारिश में फेरे लेने लगे दूल्हा दुल्हन
अक्सर आपने देखा होगा कि शादियों में बारिश आ जाती है सारी तैयारियां बर्बाद हो जाती हैं. सभी इसी कामना में रहते हैं कि कब बारिश बंद हो और शादी संपन्न हो. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. इसमें देख सकते हैं कि शादी वाले दिन बारिश आ जाती है. सभी मेहमान इधर-उधर भाग जाते हैं. लेकिन यहां दूल्हा-दुल्हन डटे रहते हैं. छतरी लेकर दोनों फेरे पूरे करने में लग जाते हैं. दूल्हा-दुल्हन का यह डेडिकेशन देख सोशल मीडिया भी हैरान रह गया.
जिस तरह का नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है. इसे giedde नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘और खाओ कड़ाही में खाना.’ एक दूसरे यूजर ने फनी कॉमेंट किया है, ‘शादियों को जब कोरोना जैसे बीमारी नहीं रोक पाई तो ये बस बारिश ही है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.