Dulha Dulhan Ka Video: कातिल निगाह से दूल्हे को देखने लगी दुल्हन, तभी जो किया पूरी बारात ही हिल गई | देखें वीडियो

Shadi Ka Video: दूल्हे के साथ तगड़ा मजाक कर रही दुल्हन का ये वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. हालांकि फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा.

Published date india.com Updated: December 3, 2025 8:26 AM IST
Viral Video Today
दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे. (Photo/X)

Dulha Dulhan Ka Video: शादी-विवाह में अक्सर हंसी-मजाक और खुशी के पल देखने को मिलते हैं. मगर कभी-कभी ऐसा कुछ होता है जब पूरी बारात ही हिल जाती है. अभी एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. यहां दुल्हन पहले तो दूल्हे को कातिल नजरों से देखती है. वो उसे देखकर मुस्कुराती है और फिर हंसती भी है. मगर फिर दुल्हन ने जो किया देखकर पूरी बारात ही हिल गई. वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर जयमाला या रस्म के दौरान दुल्हन का चेहरा दूल्हे की तरफ है. मानो वो दूल्हे को घूर रही हो. लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने पूरी बारात को सदमे में डाल दिया.

दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया तगड़ा मजाक

वीडियो की शुरुआत में दूल्हा नीले सूट में और दुल्हन लाल लहंगे में स्टेज पर खड़े हैं. बैकग्राउंड में पर्पल डेकोरेशन और बाराती की भीड़ नजर आ रही है. दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर रस्म अदा कर रहा है, लेकिन दुल्हन की आंखें ऐसी लग रही हैं जैसे वो किसी प्लान पर काम कर रही हो. फ्रेम में आगे देखेंगे दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़ता है कि तभी उसने हाथ खींचकर उसे नीचे गिरा दिया. इधर दूल्हा खुद को संभालने की पूरी कोशिश करता है, मगर आखिर में बेचारा धड़ाम से नीचे गिर पड़ा है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर एक बार को पूरी बारात हिल गई.

एक्स पर देखें वीडियो

किसी तरह खुद को संभाल पाया दूल्हा

मगर अगले ही सेकंड सबको आभास हो गया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ तगड़ा मजाक किया है. इधर दूल्हा बेचारा किसी तरह खुद को संभालता है. अब स्टेज पर खड़ी दुल्हन हाथ देकर उसे ऊपर लाने की कोशिश करती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी बहुत आती है. खुद दूल्हा बेचारा भी अपने साथ हुए प्रैंक के बाद खुद की हंसी नहीं रोक पाता है. मालूम हो विवाह से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे एक्स पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.