Bride Groom Viral Video Grooms Ex Climbed Stage And Attempted To Kiss In Front Of The New Bride See What Happened Next
Premika Ka Video: शादी में प्रेमी को किस करने लगी प्रेमिका, मगर दुल्हन ने वहीं चुटिया पकड़कर पटक दिया | देखें वीडियो
Bride Groom Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे दूल्हे की पूर्व प्रेमिका उसे शुभकामनाएं देने पहुंची है. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ बेचारी ने सपने में भी कभी नहीं सोचा होगा.
वायरल वीडियो में देखेंगे विवाह में दूल्हे की प्रेमिका उसे किस करने पहुंच गई. (Photo/X)
BrideGroomViralVideo:सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी छूट जाती है. मगर कई बार नजारे देखकर चौंक जाते हैं. आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंका देगा. वायरलवीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दुल्हन-दुल्हन बेहद खुश नजर आते हैं. मगर तभी दूल्हे की पूर्व प्रेमिका विवाह में पहुंच गई और दूल्हे का हाथ पकड़कर किस करने लगी. लड़की की ऐसी हरकत देखकर दुल्हन भड़क गई और लड़की को वहीं चुटिया पकड़कर पटक दिया.
विवाह से जुड़ा ये वीडियोइंडोनेशिया का बताया गया है, जहां स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद हैं. मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं. शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन भी बेहद खुश नजर आते हैं. मगर माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब दूल्हे की कथित पूर्व प्रेमिका स्टेज पहुंच गई. वो दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देती है. इससे दूल्हा थोड़ा असहज होता है मगर दुल्हन खुश नजर आती है. तभी फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.
एक्स पर देखें वीडियो
At an Indonesian wedding, the groom’s ex climbed the stage during photos and attempted to kiss his hand right in front of the new bride.
इसमें देखेंगे दूल्हे की प्रेमिका ने दूल्हे का हाथ पकड़ा और किस करने लगती है. इधर लड़की को ऐसा करता देखकर दुल्हन गुस्से से लाल हो गई. उसने तुरंत पूर्व प्रेमिका की चुटिया पकड़ी वहीं पटक दिया. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है. मालूम हो विवाह का ये वीडियोएक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.