Viral Video: शादी के मंडप में ही सोने लगी दुल्हन, बगल में बैठ देखता रहा बेचारा दूल्हा | देखें वीडियो

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडप में ही दुल्हन सोती हुई दिखती हैं.

Published date india.com Published: October 13, 2025 11:03 PM IST
bride sleeps during wedding
bride sleeps during wedding

Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, लेकिन यह सिर्फ खुशी का नहीं बल्कि थकान भरा दिन भी होता है. लगातार चलने वाली रस्में, मेकअप, गहने और भारी कपड़ों के बीच दूल्हा-दुल्हन दोनों ही थक जाते हैं. कई बार यह थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि उन्हें समारोह के बीच ही आराम की जरूरत महसूस होती है. हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान ही मंडप में झपकी लेती नजर आती है.

मंडप में ही सोने लगी दुल्हन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही होती हैं और दुल्हन, बेहद खूबसूरत लहंगे में सजी हुई, अपनी थकान के कारण हल्की नींद में चली जाती है. वहीं, दूल्हा उसके बगल में बैठा हुआ मुस्कुराते हुए उसे प्यार से जगाने की कोशिश करता है. दूल्हे की यह केयरिंग और स्नेहभरी हरकत देखकर हर किसी का दिल पिघल गया. जैसे ही दुल्हन की नींद खुलती है, वह एक पल के लिए घबराई हुई लगती है, लेकिन दूल्हे की मुस्कान देखकर खुद भी मुस्कुरा उठती है.

देखें Viral Video-

पहले थोड़ा सो लेती हूं, शादी तो होती रहेगी

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @success_life_partner नाम के यूजर ने शेयर किया है. अब तक इस क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार और प्यारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “पहले थोड़ा सो लेती हूं, शादी तो होती रहेगी.” वहीं, दूसरे ने कहा, “दूल्हे की मुस्कान ने दिल जीत लिया.” एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बेचारी को सोने भी नहीं दिया।” कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.