Brides Lover Shoots Groom At Wedding Video Went Viral
Shadi Ka Video: बड़ी मेहनत से सरकारी नौकरी मिली, मंडप में बैठते ही दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को मारी गोली
Dulha Dulhan Ka Video: दूल्हा बने शख्स ने करीब छह साल की कड़ी मेहनत के बाद सरकारी नौकरी हासिल की. मगर शादी के दिन बेचारे के साथ जो कुछ हुआ किसी ने इसकी कल्पना तक नहीं की होगी.
Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में विवाह से जुड़ा एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें दूल्हा मंडप में बैठा है और दुल्हन के आने का इंतजार है. मगर इसी बीच उसे किसी ने गोली मार दी और दूल्हा वहीं गिर पड़ा. बताया गया कि दूल्हा बने शख्स ने करीब छह साल की कड़ी मेहनत के बाद सरकारी नौकरी हासिल की. मगर शादी के दिन बेचारे के साथ जो कुछ हुआ किसी ने इसकी कल्पना तक नहीं की होगी.
दूल्हे को मार दी गोली
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें देखेंगे कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा है. हर तरफ खुशी का माहौल है. विवाह से जुड़ी रस्म शुरू होती है. पंडित जी मंडप में पहले से मौजूद हैं. थोड़ी ही देर में दूल्हा भी मंडप में बैठता है. अब दुल्हन के आने का इंतजार है. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी.
एक्स पर देखें वीडियो
6 साल मेहनत कर के गवर्नमेंट जॉब मिली
और शादी के दिन ही दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने
गोली मार दी। pic.twitter.com/mFu4YnrX1Y
इसमें देखेंगे तभी रिश्तेदारों की भीड़ से किसी ने दूल्हे को गोली मार दी. बताया गया कि दुल्हन का प्रेमी चुपके से विवाह में पहुंच गया. उसने मौका पाते ही दूल्हे को गोली मार दी. मालूम घटना से जुड़ा वीडियो एक्स पर @Aditi_Menon_123 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. बता दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.