Budget 2021: निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 (Union Budget 2021) पेश किया. पिछले कई सालों में बजट का रूप बदला है. इस साल तो बजट पेपरलेस यानी डिजिटल पेश किया गया है. पर क्या आप जानते हैं कि देश का पहला बजट (first budget of india) कैसा था? उस समय बजट में क्या कुछ पेश किया गया था? हम बताते हैं.
हिंदुस्तान का पहला बजट
हिंदुस्तान का पहला बजट लियाकत अली ने पेश किया था. 2 फरवरी 1946 को भारत का अंतरिम बजट पेश किया गया था. लियाकत अली बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने. देश के बंटवारे के बाद वे पाकिस्तान चले गए थे.
कैसा था पहला बजट
ये बजट इसलिए खास था क्योंकि इसे बंटवारे के पहले पेश किया गया था. आपको शायद ये बात पता न हो कि देश की आजादी से कुछ समय पहले ही एक अंतरिम सरकार बना दी गई थी. इस सरकार में वित्त विभाग मुस्लिम लीग के लियाकत अली को सौंपा गया था.
बजट के बाद हुआ था विरोध
इस बजट को पेश किए जाने के बाद लियाकत अली का खूब विरोध हुआ था. उस समय कई लोगों ने कहा कि ये हिंदू विरोधी बजट है.
बजट में क्या प्रस्ताव थे
बजट में लियाकत अली ने कठोर नियम बनाने की बात कही थी. उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. एक लाख के मुनाफे पर 25% टैक्स लगाया जाए.
आजाद भारत का पहला बजट
15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ. इसके बाद एक और बजट पेश किया गया था. इसे पेश किया था आरके षणमुखम चेट्टी ने.
26 नवंबर 1947 को शाम 5 बजे ये बजट पेश किया गया था. ये बजट सात महीनों के लिए था. यानी 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 1948 के लिए. हालांकि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार का गठन 1951 में हुआ था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.