VIDEO: भैंस छोड़कर चली गई तो पूरी मार्केट में कोहराम मचाने लगा भैंसा, फिर जो दिखा उसे ही पटक दिया

Trending Video Today: भैंसा सड़क पर ऐसा बेकाबू हुआ कि पूरी मार्केट में अफरा-तफरी मच गई. जो भी उसके सामने आया, उसे उसने दौड़ा लिया और कई लोगों को उठाकर जमीन पर पटक दिया.

Published date india.com Updated: March 13, 2026 9:03 AM IST
Viral Video Today
भैंसे ने अचानक मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल कर दिया. (Photo/X)

Animal Attack Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में एक भैंसा सड़क पर ऐसा बेकाबू हुआ कि पूरी मार्केट में अफरा-तफरी मच गई. जो भी उसके सामने आया, उसे उसने दौड़ा लिया और कई लोगों को उठाकर जमीन पर पटक दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंसा सड़क के बीचों-बीच खड़ा है और अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर देता है. राह चलते लोग उसे देखकर इधर-उधर भागने लगते हैं. कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और गलियों में छिपते नजर आते हैं.

Class Ka Video: क्लास में ऐसी जगह मोबाइल छिपा लाई लड़की, देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा

लोगों को पटकने लगा भैंसा

इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति वहां से गुजरता है. भैंसा अचानक उसकी तरफ दौड़ पड़ता है और स्कूटी समेत उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा देता है. इसके बाद वह काफी देर तक उसे डराने और रौंदने की कोशिश करता दिखाई देता है. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं. वीडियो में आगे दिखता है कि भैंसा एक दुकान के अंदर भी घुस जाता है. दुकान में घुसते ही वहां भगदड़ मच जाती है और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं. भैंसे के इस हंगामे से पूरी मार्केट में कुछ देर के लिए दहशत फैल जाती है.

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कहां की है घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के नाला सोपारा इलाके की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. वीडियो के आखिर में दो लोग मिलकर उस भैंस को उसके सामने लाते हैं और तब जाकर भैंसा शांत होता है. फ्रेम में देखेंगे कि भैंस के आते ही भैंसा भी उसके साथ चलने लगता है. वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.