'ये तो चलता है फिरता 5 स्टार होटल है'...जापान की बुलेट ट्रेन के अंदर का नजारा देख उड़ गए सभी के होश, देखें Viral Video

Bullet Train Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बुलेट ट्रेन की वीडियोज वायरल होती रहती है, जिसमें ट्रेन की सुविधआएं देख लोग की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं.

Published date india.com Published: April 28, 2025 2:39 PM IST
Bullet Train Video
Bullet Train Video

Bullet Train Video: जापान की रेल व्यवस्था विश्व की सर्वश्रेष्ठ रेल व्यवस्थाओं में से एक है. यहां के ट्रेन कई वीडियोज आए दिन लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं..जिसमें कुछ वायरल हो जाते हैं. इंटरनेट पर इन दिनों जापान की बुलेट ट्रेन का एक वीडियो बेहद वायरल है, जिसको एक व्लॉगर ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें व्लॉगर ने इस हाइटेक ट्रेन के अंदर का नजारा दिखाया है. अब ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

5 स्टार होटल से कम नहीं बुलेट ट्रेन के अंदर का नजारा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की बुलेट ट्रेन के अंदर का नजारा किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं था. ट्रेन के अंदर मिलने वाली सुविधाओं को देखकर सोशल मीडिया पक कई लोगों की आंखे चौंधिया गई. इस वीडियो में व्लॉगर बताता है की जापान में बुलेट ट्रेन ऐसा कम होता है की लेट होती हो, ऐसे में अगर आप एक सेकंड भी लेट होते हैं तो आपकी ट्रेन छूट सकती है.

ट्रैवल व्लॉगर ने बताया कि बुलेट ट्रेन में रिजर्व ट्रेन राइड बुक की जा सकती है. लेकिन अगर किसी वजह से आप अपनी रिजर्व राइड मिस कर देते हैं, तो उसी टिकट पर आप दूसरी ट्रेन से सफर कर सकते हैं. हालांकि, इस दौरान आपको रिजर्व कोच की बजाय अनरिजर्व कोच में बैठना होगा, जहां सुविधाएं भी काफी अच्छी मिलती हैं. बुलेट ट्रेन के अंदर टॉयलेट से लेकर कोच तक सब हाइटेक लग रही है.

देखें वीडियो

लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को @experience_japan नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में जापान की रेल व्यवस्था की हर कोई तारीफ कर रहा है. इसको अबतक 24 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. बताया जाता है की जापान की बुलेट ट्रेन में टॉयलेट के साइज का एक मल्टीपर्पस रूम भी होता है. इसमें यात्री बिजनेस मीटिंग कर सकते हैं, फोन पर आराम से बात कर सकते हैं या मां अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा सकती हैं. कुल मिलाकर, यह रूम यात्रियों की प्राइवेसी के लिए बनाया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.