ड्राइवर ने पैसेंजर की जान डाली खतरे में, बाढ़ के पानी में घुसा दी बस, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Bus Ka Viral Video: सोशल मीडिया में बस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस चालक बाढ़ के पानी में बस को उतार देता है, जिसके बाद स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. देखें पूरा वीडियो...

Published date india.com Published: August 17, 2025 5:54 PM IST
Viral Bus Flood Accident Video
Viral Bus Flood Accident Video

भारी बारिश के कारण भारत के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपने सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो देखी होंगी, जिसमें कुछ वाहन चालक बाढ़ के तेज बहाव को देखने के बावजूद उसमें बाइक, कार और अन्य वाहन उतार देते हैं, जिसका अंजाम हादसा होता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस चालक की गलती ने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी. इस वीडियो में जो कुछ हुआ उसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए.

बस ड्राइवर की गलती ने पैसेंजर की जान खतरे में डाली

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. पानी का स्तर इतना ऊपर पहुंच गया है कि नदी पार करने वाला पुल पूरी तरह डूब चुका है और नजर भी नहीं आता. तेज बहाव बेहद खतरनाक लग रहा है, लेकिन इसी बीच एक लाल-सफेद रंग की बस पानी में उतरकर पुल पार करने की कोशिश करती है. उसके बाद नीले रंग की दूसरी बस भी उसी रास्ते से पानी में उतरती है और ब्रिज को पार करने लगती है.

यहां देखें वीडियो:

मना करने पर भी नहीं माना ड्राइवर

देखते ही देखते नीले रंग की बस अपना बैलेंस खोने लगती है और अंत में नदी में गिर जाती है. तेज पानी के बहाव की वजह से बस का रुख मुड़ जाता है और ड्राइवर कुछ नहीं कर पाता है. बस को गिरता देख लोग चीखने लगते हैं और बस सवार को बचाने के लिए पानी में उतर जाते हैं. नदी में बह रही बस पानी के साथ बहती चली जाती है. इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाती है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा ‘इनको बहुत मना किया कि बस मत ले जाओ लेकिन ये माने नहीं है और बस पानी में बह गई देखो लोग मानते नहीं है कैसे जान गंवा देते है’.

यूजर्स के उड़े होश

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @commando_soldier_army नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके थे और हजारों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा कि बस ड्राइवर ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाया, वरना पहली बस की तरह यह भी आराम से निकल सकती थी. वहीं, दूसरे ने लिखा कि कुछ पैसों के लिए लोगों की जान खतरे में डालना बेहद गलत है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.