By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! अचानक ही आग का गोला बन गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका ही देगी वजह
OMG! मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है, जहां दिल्ली के एक पर्यटक की कार पूरी तरह से जल गई.
OMG! गर्मियों के इस सीजन में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार में भी लोगों की भारी भीड़ इन दिनों देखने को मिल रही है. लेकिन दिल्ली हरिद्वार से घूमने आए एक पर्यटक के साथ बड़ी घटना घट गई. इसमें किसी की जान भी जा सकती थी. दरअसल, पर्यटक ने एक दुकान के सामने पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी रखी हुई थी. लेकिन देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल जलती हुई कार की आग बुझाई. मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है, जहां दिल्ली के एक पर्यटक की कार पूरी तरह से जल गई.
खड़ी गाड़ी में लगी आग
दमकल महकमे ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. घटना हरिराम आर्य इंटर कालेज के पास घटित हुई. दिल्ली के राणा प्रताप बाग निवासी सागर शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ यहां आए थे. दोपहर के वक्त उनकी कार गंगेश्वर अमृत कुटीर के बाहर खड़ी थी. देखते ही देखते कार में आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहगीर एकत्र हो गए.
आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया
इधर, दिल्ली का परिवार भी बिल्डिंग से निकलकर बाहर आ गया. राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना दमकल महकमे को दी. दमकलकर्मी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक पूरी कार को आग चपेट में ले चुकी थी. दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया. एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पहली नजर में शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है. पूरी कार जल चुकी है. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें