Cat Aur Pigeon Kiss Video: कबूतर का शिकार करने गई बिल्ली ने कर लिया किस, हैरान कर देगा वीडियो

Cat Aur Pigeon Kiss Video: बिल्लियों को अब तक आपने चूहों और कबूतरों का शिकार करते देखा होगा. लेकिन इस वीडियो में बिल्ली को अपने शिकार पर प्यार आ जाता है और वो इसे किस कर लेती है.

Published date india.com Published: December 18, 2021 1:09 PM IST
Cat Aur Pigeon Kiss Video

Cat Aur Pigeon Kiss Video: बिल्लियों को अब तक आपने चूहों और कबूतरों का शिकार करते देखा होगा. आप सबने यह देखा होगा कि बिल्ली कैसे घात लगाकर शिकार को अंजाम देती है. लेकिन सोशल मीडिया पर बिल्ली का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. वीडियो जब से वायरल हुआ है तब से लोग इस पर कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. वीडियो में छत पर बैठे कबूतर के पास चुपके से जाकर बिल्ली उसे किस करती दिख रही है. आमतौर पर ये कभी देखने में नहीं आता, जो इस वीडियो में देखने को मिल रहा है.

बिल्ली ने कबूतर को किया प्यार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर बैठे कबूतर को बिल्ली बहुत देर से शिकार करने की मंशा से निहार रही होती है. धीरे-धीरे वो कबूतर की तरफ आगे बढ़ती और फिर तेजी से उसके पास पहुंच जाती है. कबूतर भी अपने जगह से टस से मस नहीं होता है. बिल्ली इसके बाद कबूतर के पास जाती है और उसे बड़े प्यार से उसकी चोंच के पास किस कर लेती है. सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो काफी हैरान कर रहा है.

यहां देखें वीडियो को-

बिल्ली के अंदाज से लोग हैरान
बिल्ली और कबूतर के इस वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, ‘अपने डर का सामना करना कभी-कभी अच्छा होता है.’ दूसके यूजर ने लिखा है, ‘कई विकल्प हो सकते हैं… बिल्ली शिकार नहीं कर रही थी, बस जिज्ञासु थी…ऐसा होता है.’ बता दें कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.