Cat Ka Video: टीवी में दिखी चिड़िया तो बिल्ली ने शिकार के लिए लगा दी छलांग, हुआ ऐसा हाल- देखें वीडियो

Cat Ka Video: इस वीडियो को देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. सोशल मीडिया पर बिल्ली का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: December 19, 2021 8:51 AM IST
Cat Ka Video

Cat Ka Video: बिल्लियों के मूड का भी कुछ पता नहीं होता है वो कभी अपने शिकार पर हमला कर देती हैं, तो कभी उन्हें प्यार करने लगती हैं. सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो हमेशा ही हैरान कर जाते हैं. अब फिर से एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो टीवी में दिख रही चिड़िया पर छलांग लगा देती है. लेकिन वो टीवी से टकराकर जमीन पर गिर जाती है. बिल्ली ने जिस त्वरित गति से चिड़िया पर छलांग लगाई उससे वहां बैठा कुत्ता भी बिल्कुल सन्न रह गया. वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं

बिल्ली ने चिड़िया पर किया अटैक
वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी के सामने कुत्ते के साथ एक बिल्ली बड़े आराम से बैठकर टीवी देख रही है. अचानक उसको टीवी में चिड़िया नजर आ जाती है. चिड़िया को देखते ही वो अपनी जगह से छलांग लगा देती है और टीवी से टकरारकर जमीन पर गिर जाती है. कुत्ता बिल्ली को देख काफी हैरानी में पड़ जाता है कि अचानक से ये हुआ क्या. खैर जो भी है आप वीडियो देख निश्चित तौर पर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

देखें इस वीडियो को-

लाखों व्यूज मिले वीडियो को
इस वायरल वीडियो को @buitengebieden_ नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक शख्स ने वीडियो पर कॉमेंट किया है, ‘जब आप अपने कैट को फूड देना भूल जाते हैं तो ऐसा ही होता है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.