बिल्ली ने बचा ली मालकिन की जान, खतरे से पहले ही दी चेतावनी, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में एक बिल्ली ने अपनी मालकिन की जान बचा ली, इस वीडियो में को देखकर लोग हैरान है, आइए देखते है वीडियो

Published date india.com Published: July 21, 2025 7:14 PM IST
बिल्ली ने बचा ली मालकिन की जान, खतरे से पहले ही दी चेतावनी, देखें Viral Video

CCTV footage: कहते है कि जानवर हमेशा अपने मालिक के लिए बफादार होते हैं. इसको एक बिल्ली ने सच कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर एक तेजी से वायरल हो रहा है. दिखाया चीन की एक बिल्ली ने, जिसने अपनी मालकिन की जान बचा ली. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि एक महिला अपने लिविंग रूम में सोफे पर बैठकर मोबाइल चला रही थी. उसके साथ तीन पालतू बिल्लियां भी मौजूद थीं, तभी उनमें से एक बिल्ली को खतरे का आभास होता है और वो अलर्ट हो जाती है.

तुरंत इधर-उधर भागने लगी महिलाएं

बाकी बिल्लियां भी इधर उधर भागने लगती है. यह देखकर महिला का भी दिमाग हटता है वह चौंक कर खड़ी हो जाती है. जैसे ही वह उठकर खड़ी होती है. अचानक टीवी यूनिट के पीछे से एक बड़ी टाइल गिरती है, जो सीधे वहीं गिरती जहां महिला बैठी थी. अगर कुछ देर और वह महिला उसी स्थान पर बैठी रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन बिल्लियों की सतर्कता ने उसकी जान बचा ली. इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो Instagram पेज phoenixtv_news पर शेयर किया गया है और नेटिज़न्स इससे बेहद प्रभावित हैं. एक यूज़र ने कमेंट किया, बिल्लियां वाकई खतरे को पहले महसूस कर लेती हैं. एक अन्य ने लिखा, यह सिर्फ पालतू जानवर नहीं, हमारी जिंदगी के गार्जियन होते हैं. इस वीडियो ने ये साफ कर दिया है कि बिल्लियों का इंट्यूशन इंसानों से काफी तेज होता हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.