By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
VIDEO: जब कैटवॉक करने मॉडल्स के बीच रैंप पर पहुंच गई कैट
जानवर अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बन जाते हैं.
नई दिल्ली: जानवर अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बन जाते हैं और रातों रात दुनिया की नजर में आ जाते हैं. ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला एक फैशन शॉ के दौरान. तुर्की में एक फैशन शॉ के दौरान मॉडल्स के साथ एक बिल्ली catwalk करने पहुंच गई. घटना एस्मोद इंटरनेशनल फैशन शो में घटी जो इस सप्ताह इस्तांबुल में आयोजित हुई थी. मॉडल्स से ज्यादा इस बिल्ली ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि बिल्ली ने किसी को डिस्टर्ब नहीं किया और खुद भी कैटवॉक करने लगी.
View this post on InstagramAhahahahahah #catwalk #real #vakkoesmod
A post shared by H (@hknylcn) on
Instagram पर एक वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों नें इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई. शुरुआत में बिल्ली अपने पंजे और पूंछों को चाटते हुए देख रही है. इसके बाद वह रैंप पर घुमने लगती है. हालांकि किसी ने बिल्ली को डिस्टर्ब नहीं किया. उसने आराम से रैंप वॉक किया और चलती बनी. फैशन डिजाइनर गोक्सन हाकी अली ने बताया सब लोग शॉक थे. यह अस्पष्ट है कि बिल्ली इस मंच पर कैसे पहुंची लेकिन दर्शकों को निश्चित रूप से कोई फर्क नहीं पड़ा और लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई.
Also Read:
-
Ladki Ka Video: चीन में कुंग फू सीखने पहुंची लड़की, मगर जो हुआ सोच-सोचकर हंसेंगे आप | देखें मजेदार वीडियो
-
Viral Video Today: समय कैसे काटते हैं राजमिस्त्री ने दिखाया, कामचोरी का वीडियो हुआ वायरल | देखिए
-
Jugaad Ka Video: बिहार के लड़के ने निकाला गजब का जुगाड़, बिना गैस के भी बना लिया स्वादिष्ट खाना | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें